लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर को लेकर बोलीं ममता बनर्जी- ये बंगाल में नहीं, बिहार में हुआ, फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 5, 2023 16:16 IST

रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि हो सकता है कि बिहार के लोग वंदे भारत ट्रेन नहीं मिलने से परेशान हों।उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रेन नहीं मिली है क्योंकि वे बीजेपी के साथ नहीं हैं।बनर्जी ने ये भी कहा कि जो लोग फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ोसी राज्य बिहार में पत्थर फेंके गए, न कि उनके राज्य में। बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके राज्य को बदनाम करने वाले मीडिया हाउसेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहती हूं कि बहुत सारे टीवी चैनलों ने तीन दिनों तक बंगाल को बदनाम किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने फर्जी खबरें दिखाई हैं और फर्जी सूचनाएं फैलाई हैं और बंगाल की बदनामी की है। कानून अपना काम करेगा। बंगाल में ऐसा नहीं हुआ है; बिहार में हुआ है। बिहार के लोगों की शिकायत हो सकती है। अगर उन्हें शिकायत है और उन्होंने कुछ किया है तो बिहार का अपमान करना अब भी गैर कानूनी है। उन्हें भी इन सेवाओं को प्राप्त करने का अधिकार है और सिर्फ इसलिए कि भाजपा सत्ता में नहीं है, उन्हें इन सेवाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है।"

बनर्जी ने ये भी कहा, "वंदे भारत कुछ खास नहीं है। यह सिर्फ एक पुरानी ट्रेन है जिसे नए इंजन के साथ रिफर्बिश्ड किया गया है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। पूर्वी रेलवे के बयान के अनुसार, रेलवे द्वारा शुरू की गई एक जांच से पता चला है कि बिहार में भी इसी तरह की घटना हुई थी। रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर ली है।

टॅग्स :ममता बनर्जीVande Bharat Expressपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट