लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेन लॉन्च के मौके पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक, कहा- आपकी मां हमारी भी मां

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 30, 2022 16:10 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए और कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी की मां भी हमारी मां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जतायाबनर्जी ने कहा कि आपकी मां का मतलब हमारी मां भी है।ममता बनर्जी ने वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। प्रधानमंत्री की मां का गांधीनगर के मुक्ति धाम में अंतिम संस्‍कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अहमदाबाद से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से हमें यह अवसर देने के लिए मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। आपके लिए दुखदायी दिन है। आपकी मां का मतलब हमारी मां भी है। ईश्वर आपको अपना काम जारी रखने की शक्ति दे। कृपया थोड़ा आराम करें।"

ममता बनर्जी ने वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदना कैसे व्यक्त करूं। यह आपके लिए इतना दुखद दिन है, लेकिन फिर भी आपने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। यह एक सम्मान है। आप वास्तव में अपने काम के जरिए अपनी मां को सम्मान दे रहे हैं।" 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी। नीले-सफेद रंग की यह ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 564 किमी की दूरी तय करेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज