लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: किसान की अनोखी मांग, 'जब तक ना सुलझे बीजेपी-शिवसेना मामला, मुझे बनाया जाए मुख्यमंत्री'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 2, 2019 10:30 IST

Beed farmer demands of CM: बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी खींचतान के बीच महाराष्ट्र में एक किसान ने खुद को की सीएम बनाने की मांग

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के किसान ने की खुद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील किसान ने कहा, बीजेपी-शिवसेना मामला न सुलझने तक मुझे बना दें सीएम

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे आए लगभग एक हफ्ते हो गए हैं, पर अब तक सरकार नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना की तल्खी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 

बीड डिले के किसान श्रीकांत वी. गदले ने जब तक यह तनातनी खत्म नहीं होती तब तक के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। 

किसान ने की खुद को सीएम बनाने की अपील

गदले का कहना है कि महाराष्ट्र में जल्द से जल्द सरकार की जरूरत है। 

राज्यपाल को लिखे पत्र में किसान श्रीकांत गदले ने कहा, 'जब तक मुख्यमंत्री पद के मामले का कोई हल नहीं निकल जाता है, तब तक मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए।' 

बेमौसम बारिश के बाद फसलों के नुकसान के कारण किसानों के लिए यह कठिन समय है। राज्य में जल्द से जल्द एक सरकार की आवश्यकता है। 

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच खींचतान जारी है। 24 अक्टूबर को आए 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों में बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। इन चुनावों में कांग्रेस ने 44 और एनसीपी को 54 सीटें जीती है। 

शिवसेना की ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग पर अड़ने से उसकी बीजेपी के साथ नई सरकार गठन को लेकर बात नहीं बन पाई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज