लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः हाईकोर्ट ने केजरीवाल से कहा- चुनाव प्रचार के दौरान सामान्य बयान दें विशिष्ट आरोप नहीं लगाएं

By भाषा | Updated: January 9, 2020 19:53 IST

दिल्ली: सात और आठ जनवरी 2017 को गोवा में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा था कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों से पैसे ले लें लेकिन आप प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें।’

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वर्ष 2017 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान घूसखोरी को लेकर की गई टिप्पणी ‘‘विशिष्ट आरोप’’ थी और ऐसा करना समुचित नहीं है। साथ ही न्यायालय ने सलाह दी कि आने वाले चुनाव में वह सामान्य बयान दें। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक की ओर से पेश बयान के मसौदे का अनुमोदन करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी अदालत यह नहीं कह सकती कि चुनाव प्रचार के दौरान कौन सा सही बयान हो सकता है।

न्यायमूर्ति ने कहा कि अदालत बयान देने के बाद केवल यह राय दे सकती सकती है कि क्या वह गलत था। न्यायमूर्ति ने कहा, ‘‘आप क्या कहते हैं उसका अदालत अनुमोदन नहीं कर सकती।’’ अदालत ने कहा, ‘‘उस तरह का विशिष्ट बयान मत दीजिए जैसा कि पिछली बार आपने दिया था। उस बयान में कुछ विशिष्ट आरोप थे जो समुचित नहीं है। सामान्य बयान दीजिये जिसमें किसी पर अंगुली न उठायी जाए। सामान्य बयान दीजिए।’’

हालांकि, मामले में न्यायालय ने कोई आदेश नहीं दिया क्योंकि केजरीवाल के वकील ने दोपहर के भोजन के बाद शुरू सुनवाई को स्थगित करने का अनुरोध किया जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को सूचीबद्ध कर दी गई। अदालत आप नेता की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें 2017 में निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दो आदेशों को चुनौती दी गई है।

एक आदेश में लगातार चेतावनी देने के बाद टिप्पणी करने पर उनके भाषण की निंदा करने और दूसरा आदेश टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि सात और आठ जनवरी 2017 को गोवा में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा था कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों से पैसे ले लें लेकिन आप प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें। इसके खिलाफ भाजपा ने दो शिकायतें दर्ज कराई थीं और कांग्रेस ने भी इस बयान की निंदा की थी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज