लाइव न्यूज़ :

श्रीनगरः झगड़े के बाद होटल से हिरासत में लिए गए कश्मीरी को जीप पर बांधने वाले मेजर गोगोई

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2018 00:42 IST

मेजर 18 वर्षीय एक युवती के साथ होटल में घुसना चाहते थे। होटल स्टाफ ने युवती के साथ घुसने की अनुमति नहीं दी। इस पर वहां झगड़ा हो गया।

Open in App

श्रीनगर, 24 मई: जम्मू-कश्मीर में जीप के आगे कश्मीरी को बांधने वाले सेना के मेजर गोगोई को एक होटल में झगड़े के बाद पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। मेजर 18 वर्षीय एक युवती के साथ होटल में घुसना चाहते था। होटल स्टाफ ने युवती के साथ घुसने की अनुमति नहीं दी। इस पर वहां झगड़ा हो गया। यह घटना मेजर नितिन लीतुल गोगोई से जुड़ी है जिन्होंने पिछले साल सेना की टीम को पथराव से बचाने के लिए एक व्यक्ति को गाड़ी के बोनट पर बांध दिया था। 

होटल में बुधवार को हुई घटना के संबंध में जम्मू कश्मीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोगोई ने पुलिस से कहा कि वह एक 'सोर्स मीटिंग' के लिए होटल आए थे। अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह हुई जब मेजर गोगोई अपने सैन्यकर्मी चालक और युवती के साथ डलगेट स्थित होटल पहुंचे। 

पुलिस अधिकारी जिन्होंने अपनी पहचान उजागर न करने की इच्छा व्यक्त की ने बताया कि लीतुल गोगोई के नाम पर होटल में दो अतिथियों के एक रात के प्रवास के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने वाली पुलिस के अनुसार मेजर से होटल स्टाफ ने कहा कि वह युवती के साथ कमरे में प्रवेश नहीं कर सकते। 

इस पर स्टाफ और गोगोई के चालक के बीच विवाद हो गया। होटल के अन्य कर्मचारियों ने तत्काल मेजर तथा उनके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस बुला ली। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) स्वयम प्रकाश पाणि ने पुलिस अधीक्षक (उत्तर) को घटना की जांच का आदेश दिया। अधिकारी ने बताया कि पाणि ने निर्देश दिया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और मेजर द्वारा भरा गया कमरा आरक्षित करने का फॉर्म मांगा है। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर आधारित कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट को स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। टिप्पणी मांगे जाने पर नयी दिल्ली में सेना के सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच पूरी हो जाने तथा स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि मेजर गोगोई की सैन्य यूनिट की एक टीम सेना पुलिस के साथ पहुंची। स्थानीय पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद गोगोई को उसे सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेजर ने दावा किया कि यह एक ‘ सोर्स मीटिंग ’ थी। वहीं , ‘‘ रोती युवती’’ ने पुलिस से कहा कि वह सेना अधिकारी के चालक को जानती थी और उसके साथ श्रीनगर आई थी। 

इससे पहले पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि होटल ग्रांड ममता से झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और सेना के मेजर सहित सभी लोगों को थाने ले आई। प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ बाद में यह पता चला कि युवती सेना के एक अधिकारी से मिलने आई थी। बयान दर्ज करने के बाद अधिकारी को उनकी यूनिट को सौंप दिया गया। मामले की जांच के लिए महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। ’’ 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा