लाइव न्यूज़ :

नॉर्थ सिक्किम में हुआ बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में 16 जवानों की मौत, चार सैनिक हुए घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 16:34 IST

इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्वीट भी किया है और कहा है, "उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ।"

Open in App
ठळक मुद्देनॉर्थ सिक्किम में एक बड़ा ट्रक एक्सीडेंट हो गया है। इस ट्रक एक्सीडेंट में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। यही नहीं चार जवानों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है।

गंगटोक: उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया और इस हादसे में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गये। सेना ने यह जानकारी दी है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया है दुख

उत्तरी सिक्किम में सेना एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 16 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में चार जवानों के घायल भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है रकि चत्तेन से सुबह रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जो एक तीव्र मोड़ पर फिसलकर खाई में गिर गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं। 

राजनाथ सिंह ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गयी।’’ 

बचाव अभियान जारी है

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है। सेना ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवानों की दुर्घटना में जान चली गयी। भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’’ 

टॅग्स :भारतीय सेनासिक्किमसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया