लाइव न्यूज़ :

Mainpuri Result 2022: डिंपल यादव 74949 वोटों से आगे, भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 08, 2022 11:31 AM

Mainpuri by-election Result 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 74949 मतों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा उम्मीदवार आगे हैं।डिंपल यादव को 154874 और शाक्य को 79925 मत मिले हैं।मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है।

Mainpuri by-election Result 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 74949 मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है। यादव को 154874 और शाक्य को 79925 मत मिले हैं।

खतौली सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब 4,000 मतों से बढ़त बना ली है। रालोद, सपा का सहयोगी दल है। रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सपा के आसिम राजा प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद दूसरे चक्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से करीब 1,360 मतों से आगे हो गए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।

इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। भाषा सलीम ब्रजेन्द्र इन तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। मैनपुरी में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 15,000 मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत बढ़त मिली है।

खतौली विधानसभा सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने पहले चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब एक हजार मतों से बढ़त बना ली है। इस सीट पर रालोद और सपा के बीच गठबंधन है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के आकाश सक्सेना अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई है।

जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र, सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

टॅग्स :उपचुनावमैनपुरीमुलायम सिंह यादवडिंपल यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaran Seat Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य की किस्मत ईवीएम में कैद, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला, यादव और राजपूत लगाएंगे नैया पार!

भारतLok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रच रही है", 'आप' नेता संजय सिंह ने लगाया सनसनीखेज आरोप

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमित शाह देश के नागरिकों को इसलिए 'घुसपैठिया' बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है", कपिल सिब्बल का गृह मंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा, देखें साक्षात्कार

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: टोले-टोले में बिजली, लालटेन युग का अंत!, सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, शेष दो चरणों में 16 सीट पर पड़ेंगे वोट

भारतAkash Anand BSP Mayawati UP POLLS: आकाश आनंद फिर हुए सक्रिय, राहुल पर बोला हमला, मंच से जल्दी ही लिखित भाषण पढ़ते दिखाई देंगे मायावती के उत्तराधिकारी!

भारतLok Sabha Election Fifth Phase 2024: गांव में 'विकास' नहीं आया, ग्रामीणों ने लिया फैसला, नहीं देंगे वोट