लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने गुरमीत राम रहीम सिंह के वर्चुअल सत्संग में शामिल होने के लिए करनाल की मेयर पर साधा निशाना, पूछा ये सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 13:36 IST

महुआ मोइत्रा की टिप्पणी राम रहीम सिंह को 2 महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काटने के बाद 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा वर्चुअल सत्संग में राम रहीम सिंह को पिताजी कहकर संबोधित करने के लिए करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता पर हमलावर हुईं।डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है।पत्रकार रण चंदर छत्रपति की हत्या में शामिल होने के लिए राम रहीम को भी दोषी ठहराया गया है।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। मोइत्रा वर्चुअल सत्संग में राम रहीम सिंह को पिताजी कहकर संबोधित करने के लिए करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता पर हमलावर हुईं। 

जानकारी के अनुसार, इस सत्संग में कई भाजपा नेताओं सहित कई राजनेताओं ने भाग लिया था। वहीं, मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा, "करनाल की मेयर ने सजायाफ्ता बलात्कारी और हत्यारे राम रहीम को 'पिताजी' कहा, करनाल आओ और एक बार फिर 'स्वच्छता' का संदेश दो और हमें आशीर्वाद दो। भाजपा को चुनाव जीतने के लिए इस आदमी की जरूरत है? वह ऑनलाइन क्या पढ़ा रहा है? रेप कैसे करें? हत्या कैसे करें?"

करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता, उप महापौर नवीन कुमार, और वरिष्ठ उप महापौर राजेश सग्गी, भगवा पार्टी की हरियाणा इकाई के उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सत्संग में भाग लिया था। महुआ मोइत्रा की टिप्पणी राम रहीम सिंह को 2 महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काटने के बाद 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। 

एक विवाद यह था कि रहीम की पैरोल हरियाणा में उपचुनाव से ठीक पहले आती है। पत्रकार रण चंदर छत्रपति की हत्या में शामिल होने के लिए राम रहीम को भी दोषी ठहराया गया है। 8 अक्टूबर, 2021 को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उन्हें और चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की मौत के मामले में भी दोषी ठहराया, जिनकी 2002 में डेरा सच्चा सौदा के परिसर में हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :महुआ मोइत्रागुरमीत राम रहीमKarnalBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतअमित शाह के दिल्ली कार्यालय के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर पैरोल?, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर?, 2017 में 20 साल की सजा और 2026 तक 15वीं बार जेल से बाहर?

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज