लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने संसद में अपशब्द बोलने के विवाद पर कहा, 'मैं सेब को सेब बोलूंगी, संतरा नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2023 13:14 IST

महुआ मोइत्रा ने कल लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर काफी विवाद भी मचा था। हालांकि, टीएमसी सांसद ने आज अपने उन बयानों का लगभग बचाव करते हुए कि वे सेब को सेब ही बोलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने कल लोकसभा में इस्तेमाल किए गए अपने 'असंसदीय भाषा' पर दी प्रतिक्रिया।पत्रकारों के सवाल पर टीएमसी सांसद ने कहा- 'मैं सेब को सेब बोलूंगी, संतरा नहीं'मोइत्रा ने कल संसद में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, उस पर खूब विवाद भी मचा था, स्पीकर ने भी जताई थी आपत्ति।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा लोकसभा में मंगलवार को 'अपशब्द' कहे जाने पर हंगामा मचा था। अब टीएमसी सांसद ने अपने कहे गए शब्दों को लेकर पूछे जाने पर कहा कि वे एक सेब को एक सेब ही न कि संतरा।

मोइत्रा ने बुधवार को संसद से बाहर पत्रकारों के सवाल पर कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। और मैं काफी हैरान हूं कि बीजेपी आज हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है। मैं सेब को सेब कहूंगा, संतरा नहीं...।'

तृणमूल सांसद ने कहा कि कल का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक शुभ दिन था क्योंकि देश 'अडानी गेट घोटाले की हद' देख सकता है।

महुआ मोइत्रा ने कहा, 'इस पर हंगामा होना चाहिए क्योंकि यह विषय अडानी के बारे में है जिस पर उन्होंने 2019 के बाद से हमें चुप करने की कोशिश की है। कल हम सभी ने पहली बार भारत को दिखाया कि अडानी गेट क्या है।  बीजेपी इसे पिछले तीन साल से छुपाने कोशिश कर रही है। कल ​​भारतीय लोकतंत्र के लिए एक 'शुभ दिन' था क्योंकि देश के लोग ठीक-ठीक देख सकते थे कि भाजपा क्या छिपाने की कोशिश कर रही है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए। भारत के लोग अडानी गेट घोटाले की हद को देख सकते हैं।'

बता दें कि महुआ मोइत्रा ने कल लोकसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर स्पीकर ओम बिरला ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। ओम बिरला ने कहा था, 'कुछ बहुत ही कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मैं संसदीय कार्य मंत्री को TMC से बात करने के लिए कहूंगा।'

टॅग्स :महुआ मोइत्रालोकसभा संसद बिलसंसद बजट सत्रटीएमसीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज