लाइव न्यूज़ :

महोबा: दलित छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: January 17, 2021 10:22 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 17 जनवरी जिले के बेलाताल कस्बे की पुलिस ने शनिवार देर शाम 18 वर्षीय दलित छात्रा का शव बरामद किया जो पहाड़ में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका था।

कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रामप्रवेश राय ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे बेलाताल कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 12वीं कक्षा की दलित छात्रा (18) का शव संदिग्ध परिस्थिति में छैमाही देवी मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ में लगे एक पेड़ की डाल में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से लटका मिला है। उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लड़की शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से सब्जी खरीदने निकली थी। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की और करीब सात बजे शाम को चरवाहों से शव पेड़ पर लटका होने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा रहा है कि लड़की ने आत्महत्या की है। लेकिन, उसकी (लड़की की) बड़ी मां ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का एक लड़का फोन पर उसे एक माह से परेशान कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि लड़की की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है।

राय ने कहा कि महिला के आरोपों की भी जांच की जा रही है। लड़की की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज