लाइव न्यूज़ :

सूरत रेप केस: फूटा आनंद महिंद्रा का गुस्सा, कहा- अपराधियों को फांसी देने के लिए मैं जल्लाद बनने को तैयार

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2018 23:19 IST

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्वीट कर देश भर में हो रहे रेप मामलों को लेकर अपना गुस्सा जाया किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च: कठुआ और उन्नाव रेप को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं सूरत में शनिवार को एक 11 साल की लड़की का शव मिला था। जिसके शरीर पर 86 जख्म के निशाने थे। इन सभी मुद्दों को लेकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रविवार को अपना गुस्सा जाया किया है।  उन्होंने ट्वीट किया ''जल्लाद का काम कोई भी नहीं करना चाहता है, लेकिन बच्चियों के बलात्कारियों और हत्यारों की सज़ा-ए-मौत के लिए मैं ये काम करने को तैयार हूं।  मैं शांत रहने की भरसक कोशिश करता हूं, लेकिन जब देश में ऐसी घटनाएं होती हैं तो मेरा ख़ून खौल उठता है। '

ये भी पढ़ें: सूरत में नाबालिग लड़की की पहचान के लिए लगाए गए 1200 पोस्टर, शरीर पर मिले थे 86 चोटों के निशान

बता दें कि सूरत में शनिवार को एक 11 वर्षीय लड़की का शव मिला था जिसके शरीर पर 86 चोटों के निशान थे। सूरत के सिविल अस्पताल के फोरेंसिक हेड के अनुसार पीड़िता के निजी अंगों पर भी चोट के निशान थे। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख ने कहा है कि एफएसएल टेस्ट के बाद ही ये साफ हो सकेगा कि पीड़िता का यौन शोषण हुआ था या नहीं। पीड़िता की गला दबाकर हत्या की गयी है। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार हत्या और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 17 वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार का मुद्दा मीडिया के सुर्खियों में है। 

ये भी पढ़ें: सूरत: 11 साल की बच्ची का मिला शव, शरीर पर चोट के 86 निशान

सूरत पुलिस लापता बच्चों की सूची से बच्ची के शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि बच्ची की हत्या किसी और जगह पर करके शव को पंडेसरा में फेंका गया है। बच्ची की तस्वीर विभिन्न पुलिस थानों को शिनाख्त के लिए भेजी गयी है। एबीपी न्यूज के अनुसार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। 

  

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के सारण जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में बारी-बारी से ले गए दरिंदे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज