लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के मिशन 220 के सहारे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद हासिल करना चाहती है शिवसेना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 23, 2019 08:52 IST

लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा के नेता 'अब की बार 220 पार' का नारा दे रहे हैं. मजे की बात यह है कि शिवसेना इस तरह के नारे से बच रही है, जबकि इस नारे से उसी का ज्यादा लाभ है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चुनाव में उसने उम्मीदवारों के भारी अभाव के बावजूद 260 सीटों से चुनाव लड़ा था. पिछली बार शिवसेना के पास भी उम्मीदवार नहीं थे, फिर भी उसने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

भाजपा की विशेष कार्यकारिणी की रविवार को संपन्न बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर साफ-साफ बात नहीं की गई. इसमें खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हैं. दरअसल, भाजपा के अधिकतर नेताओं को यह समझ में आ गया है कि शिवसेना के साथ गठजोड़ में उसका घाटा है और शिवसेना का फायदा!

लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा के नेता 'अब की बार 220 पार' का नारा दे रहे हैं. मजे की बात यह है कि शिवसेना इस तरह के नारे से बच रही है, जबकि इस नारे से उसी का ज्यादा लाभ है. उसका राजनीतिक मिशन फिलहाल किसी तरह मुख्यमंत्री पद हासिल करना है. भाजपा के साथ बातचीत में ही वह इसे प्राप्त कर लेना चाहती है ताकि बाद में विवाद की स्थिति पैदा न हो.

इसीलिए वह आदित्य ठाकरे की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के जरिए दबाव बनाना चाहती है. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल दो-तीन बार कह चुके हैं कि भाजपा और शिवसेना सहयोगी घटक दलों को सीटें छोड़ने के बाद समान सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. मोटे-मोटे तौर पर दोनों दल 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. यानी कि 18 सीटें सहयोगी दलों छोड़ी जाएंगी.

इनमें प्रमुख रूप से महादेव जानकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय समाज पार्टी और रामदास आठवले के नेतृत्व वाली आरपीआई शामिल हैं. पाटिल यह भी कह रहे हैं कि मौजूदा स्थिति में जो सीट जिस दल के पास है वह सीट उसी दल को दी जानी चाहिए. यदि शिवसेना इस शर्त को नहीं मानती है, तो हो सकता है दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो पाएगा. भाजपा का गणित साफ है.

उसके पास फिलहाल 122 सीटें हैं. तालमेल की स्थिति में उसे अधिकतम 13 सीटें और मिलेंगी. इस प्रकार भाजपा के सामने अपनी सीटें बढ़ाने के लिए सौ फीसदी प्रदर्शन करना होगा. यह भी हो सकता है, उसकी कुछ सीटें कम हो जाएं. पिछले चुनाव में उसने उम्मीदवारों के भारी अभाव के बावजूद 260 सीटों से चुनाव लड़ा था. दूसरी ओर, पिछली बार शिवसेना के पास भी उम्मीदवार नहीं थे, फिर भी उसने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

हालांकि उसे मात्र 63 सीटें मिली थीं. इस बार यदि वह भाजपा की बात मान लेती है तो उसे इन मौजूदा 63 सीटों के अलावा चुनाव लड़ने के लिए 72 सीटें और मिल जाएंगी. इस प्रकार हम देखते हैं कि 'अब की बार 220 पार' के नारे को साकार करने में शिवसेना का ही फायदा ज्यादा है. शिवसेना के पास अपनी सीटें बढ़ाने का बड़ा अवसर है, जबकि भाजपा के पास काफी छोटा!

यदि नए सिरे से सभी 288 सीटों का बंटवारा होता है, तो भाजपा को बड़ा घाटा उठाना पड़ेगा. उसे मौजूदा सीटें छोड़नी होंगी. ऐसे में उसके भीतर भारी नाराजगी बढ़ेगी. इसलिए वह मौजूदा सीटों को कायम रखने पर जोर दे रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी