लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से एक लाख बरामद, लिफाफे में डालकर रखा गया था रुपया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 21, 2019 16:09 IST

कांग्रेस के प्रत्याशी विकास ठाकरे की गाड़ी से 1 लाख 5 हजार रुपये नगद बरामद की गई है। यह राशि लिफाफे में डालकर गाड़ी में रखी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2019 के लिए आज डाले जा रहे हैं मतदाननागपुर में प्रशासन ने दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास ठाकरे की गाड़ी से बरामद किये रुपये

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान प्रशासन ने नागपुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास ठाकरे की गाड़ी से 1 लाख 5 हजार रुपयों की नगद बरामद की है। यह राशि उन्होंने लिफाफे में डालकर गाड़ी में रखी थी। इस बारे में अभी और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले महाराष्ट्र के अमरावती जिले में किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के एक उम्मीदवार को भी गोली मारने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइिकल सवार तीन लोगों ने स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने काम में कहीं जा रहे थे, हमलावरों ने इस दौरान उन्हें उनकी कार से निकाल कर उनके साथ मार-पीट भी की थी।

शेनदूरजना घाट पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मारूति गेदाम ने बताया कि हमलावरों ने बाद में उनकी कार को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर अमरावती के मालखेड रोड पर हुई । गेदाम ने बताया कि स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार मोरशी सीट से चुनाव मैदान में हैं। भूयार फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। भूयार का संगठन कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में आज सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव मैदान में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार हैं। राज्य में बीजेपी ने 164 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं जो पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है । दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सहयोगी एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019विधानसभा चुनावकांग्रेसMaharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल