लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: वीएचपी-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र को नहीं गिराए जाने पर ‘बाबरी’ जैसी कार्रवाई की दी चेतावनी, बढ़ाई गई कब्र की सुरक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2025 10:55 IST

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चौबीसों घंटे निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैचौबीसों घंटे निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैंपुलिस ने आगंतुकों पर कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा चौकियां भी स्थापित की हैं

Aurangzeb's tomb row: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराने की मांग को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र को नहीं गिराए जाने पर ‘बाबरी’ जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चौबीसों घंटे निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने आगंतुकों पर कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा चौकियां भी स्थापित की हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बजरंग दल और विहिप ने सोमवार को राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है, जिसमें कब्र को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा और मांग पूरी नहीं होने पर ‘कारसेवा’ और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

इसकी पुष्टि करते हुए विहिप के महाराष्ट्र और गोवा के राज्य मंत्री गोविंदजी शेंडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसकी शुरुआत जनजागृति पहल से होगी। इसमें विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन, पुतला दहन, बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। अंतिम चरण चलो संभाजी नगर मार्च होगा..."

इस बीच, विवाद पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह मराठों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उनका मानना ​​है कि किसी को भी औरंगजेब का समर्थन नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :महाराष्ट्रविश्व हिंदू परिषदबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी