लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पालघर में ट्रक से कुचलकर दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:34 IST

Open in App

पालघर, सात सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डंपर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तुलिंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार शाम को नालासोपारा इलाके के सेंट्रल पार्क में हुआ।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब यू-टर्न ले रहे थे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों अपने वाहन से गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोहित मिश्रा (24) और विनय तिवारी (25) के तौर पर हुई है जो उत्तर प्रदेश के भदोही के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि वे नौकरी के सिलसिले में साक्षात्कार देने के लिए नालासोपारा आए थे और यहां अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे थे।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह