लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाने के लिए लिया "दीवार" फिल्म के आईकॉनिक डायलॉग का सहारा, नागपुर नगर निगम ने साझा किया दिलचस्प पोस्टर

By फहीम ख़ान | Updated: March 16, 2023 17:39 IST

नागपुर मनपा की इस पोस्ट के जहां चर्चे हो रहे हैं, वही इस पोस्ट पर सोशल मीडिया के यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नागपुर की दीवारों रपर नगर पालिका ने सफाई का संदेश देते हुए लगाए अनोखे पोस्टर फिल्म 'दीवार' की तर्ज पर पोस्टर सोशल मीडिया पर किए गया वायरल पोस्टर देख सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

नागपुर: अपने अनूठे मैसेज की वजह से सोशल मीडिया में नागपुर पुलिस हमेशा चर्चा में रहती है लेकिन अबकी बार नागपुर महानगरपालिका ने अनूठे अंदाज में एक ऐसी पोस्ट की है जिसके सोशल मीडिया में खूब चर्चे हो रहे हैं। अपनी इस पोस्ट के माध्यम से नागपुर मनपा ने लोगों को आगाह किया है कि वह दीवार पर न थूकें।

दरअसल, 21 और 22 मार्च को G20 के अंतर्गत C20 की बैठक नागपुर में होने जा रही है। इसमें G20 देशों के कई विदेशी मेहमान 2 दिनों तक शामिल होने के लिए नागपुर में ही रुकने वाले है। इस बैठक को देखते हुए नागपुर का प्रशासन पिछले एक डेढ़ माह से एक्शन मोड में आ गया है। नागपुर की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी लगातार बैठक के लेकर G20 कामों की समीक्षा कर रही है।

वहीं, दूसरी ओर नागपुर शहर इन बैठकों का मेजबान होने की वजह से नागपुर मनपा के आयुक्त राधाकृष्णन. बी. भी कामों में तेजी लाने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं। उन्हें जिलाधिकारी डॉक्टर इटनकर का पूरा सहयोग मिल रहा है।

प्रशासन और सरकारी अमला नागपुर शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मगर शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जन जागरण मुहिम आरंभ की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नागपुर मनपा की ताजा पोस्ट इसी जनजागरण मुहिम का एक हिस्सा है।

नागपुर मनपा ने अपनी इस पोस्ट में "दीवार" फिल्म का वह आईकॉनिक डायलॉग लिखा है जो अभिनेता अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच फिल्माया गया था। मनपा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मेरे पास नागपुर की संतरा बर्फी है, सावजी मसाला है, तर्री पोहा है, तुम्हारे पास क्या है?"

इस सवाल के जवाब में लिखा गया है कि "मेरे मुंह में खर्रा है।" हालांकि, अगली ही लाइन में एक अनूठे अंदाज में जन जागरण करते हुए मनपा ने लिखा है, "दीवार" पर मत थूकना।

नागपुर मनपा की इस पोस्ट के जहां चर्चे हो रहे हैं, वही इस पोस्ट पर सोशल मीडिया के यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने नागपुर मनपा से कहा है, सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना ही वसूलेंगे या संबंधित से सफाई भी करवाएंगे? तो कुछ और यूजर्स मनपा को सलाह दे रहे हैं कि वह पहले शहर में नियमित रूप से सफाई पर ध्यान दें। बाद में नागरिकों को जागरूक करने की कोशिश करें।

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeमहाराष्ट्रसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप