लाइव न्यूज़ :

महिला टीचर ने आठ साल की बच्ची से लगवाईं 450 उठक-बैठक, पैर सूजने पर कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:02 IST

Maharashtra: नया-नगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक सोहेल पठान ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बताया कि शिक्षिका की पहचान लता के तौर पर हुई है।

Open in App

महाराष्ट्र में गृह कार्य (होमवर्क) ना करने पर आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर 450 उठक-बैठक कराने को लेकर एक निजी ट्यूशन शिक्षिका के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची ठाणे जिले के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद वह इतनी बीमार पड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नया-नगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक सोहेल पठान ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बताया कि शिक्षिका की पहचान लता के तौर पर हुई है। इस घटना से करीब एक महीने पहले भी उसने गृह कार्य ना करने पर बच्ची के कथित तौर पर कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था।

अधिकारी ने बताया कि शिक्षिका ने शुक्रवार को गृह कार्य ना करने को लेकर बच्ची से 450 उठक-बैठक करने को कहा था। बच्ची शांति नगर के मीरा रोड इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि जब बच्ची ट्यूशन से घर लौटी तो उसकी मां ने देखा कि वह चल भी नहीं पा रही थी और उसके दोनों पैर सूज गए थे। इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने शनिवार को शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले महीने भी गृह कार्य ना करने पर शिक्षिका ने बच्ची के कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था। इसके बाद उसके पैर सूज गए थे।

पुलिस ने बताया कि उस समय जब बच्ची की मां ने शिक्षिका से इस बारे में सवाल किया था तो उसने उदासीन रवैया दिखाया था। शिकायत के आधार पर भादंस की धारा 324 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज