लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति का विरोध, एनसीपी नेता भुजबल ने उठाये सवाल, फड़नवीस ने किया हमला

By भाषा | Updated: September 28, 2022 20:23 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा था कि विद्यालयों में सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि सरस्वती की मूर्तियां विद्यालयों से नहीं हटेंगी।समाज सुधारकों के बजाय, देवी सरस्वती और शारदा की मूर्तियां विद्यालयों में लगाई जाती हैं। नासिक में भुजबल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति की उपस्थिति पर सरकार से सवाल किये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, चूंकि सरस्वती ज्ञान की देवी हैं तो मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भुजबल ने कहा था कि विद्यालयों में सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जानी चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा, “इन समाज सुधारकों के बजाय, देवी सरस्वती और शारदा की मूर्तियां विद्यालयों में लगाई जाती हैं।

हमने उन्हें नहीं देखा है और उन्होंने हमें कुछ भी नहीं सिखाया है। हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?” शिंदे और फड़नवीस ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि सरस्वती की मूर्तियां विद्यालयों से नहीं हटेंगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रमुख ओबीसी नेता भुजबल के गृह क्षेत्र नासिक में संवाददाताओं से कहा, “कोई भी मूर्ति नहीं हटाई जाएगी। कुछ लोग (भुजबल) जो चाहे महसूस कर सकते हैं। हम उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं करेंगे। हम वही करेंगे जो आम लोग चाहते हैं।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधारकों की मूर्तियां भी विद्यालयों में लगाई जाएंगी, लेकिन सरस्वती की मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी। उन्होंने कहा, “सरस्वती ज्ञान की देवी है। जो लोग हमारी संस्कृति और हिंदूत्व को नहीं मानते वह इस तरह की टिप्पणियां करते हैं।” इस बीच नासिक में भुजबल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रछगन भुजबलदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?