लाइव न्यूज़ :

Maharashtra SSC Result 2024: नतीजे हुए घोषित, 5.58 लाख कैंडिडेट के आए 75 फीसदी अंक, टॉप पर कोंकण

By आकाश चौरसिया | Updated: May 27, 2024 14:26 IST

Maharashtra SSC Result 2024: राज्य के कोंकण क्षेत्र के छात्र 98.11 फीसदी के साथ पास होने में सफल रहे। एमएसबीएसएचएसई मानदंडों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को सिद्धांत और व्यावहारिक में कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोंकण क्षेत्र के छात्र 98.11 फीसदी के साथ पास होने में सफल रहेपरीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 35 फीसदी अंक लाने होते अन्यथा फेल हो जाएंगे10वीं के रिजल्ट में महाराष्ट्र राज्य में 5.58 लाख कैंडिडेट के आए 75 फीसदी अंक

Maharashtra SSC Result 2024:महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने एसससी या कक्षा 10वीं के बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बात की जानकारी बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 बजे दी। इसके साथ मार्कशीट भी रिलीज कर दी गई है। छात्र अब अपने रिजल्ट MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर mahresult.nic.in और sscresult.mahahssboard.in देख सकते हैं। इसके साथ अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर और मां का भी नाम फिल करना होगा। तब जाकर आप अपने नतीजे एसएमएस और डिजीलॉकर के जरिए देख पाएंगे। 

राज्य के कोंकण क्षेत्र के छात्र 98.11 फीसदी के साथ पास होने में सफल रहे। एमएसबीएसएचएसई मानदंडों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को सिद्धांत और व्यावहारिक में कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं। साल 2024 में आए नतीजों में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 5,58,021 रही है।

बोर्ड परीक्षा में करीब 1560154 छात्र रजिस्टर्ड हुए, इसके साथ 1549326 छात्रों ने ही एग्जाम दिया। वहीं, 148441 छात्र पास होने में सफल रहे और कुल 95.81 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास कर ली है। जबकि, लड़के 97.21 फीसद पास हुए और लड़कियां 94.56 फीसदी हुए। वहीं, कोंकण क्षेत्र के बच्चे 99.01 फीसदी बच्चे पास हुए, जबकि सबसे कम नागपुर जिले में बच्चों का पास होने का 94.73 फीसद रहा।

डिजिलॉकर ऐप पर लॉगइन करें- 'प्रोफाइल' पेज पर जाएं और आधार नंबर सिंक करें, बाएं साइडबार में 'साझेदार दस्तावेज' बटन पर क्लिक करें, अगली स्क्रीन में दो ड्रॉपडाउन होंगे। पहले ड्रॉपडाउन में, 'महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' चुनें।अगले ड्रॉप-डाउन में, मार्कशीट यानी एसएससी मार्कशीट/माइग्रेशन या पासिंग आदि चुनें। प्रवेश पत्र में उल्लिखित अपना विवरण जैसे उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर दर्ज करें। दस्तावेज प्राप्त करें पर क्लिक करें और आखिर में महाराष्ट्र एसएससी डिजिटल मार्कशीट/सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा। इन दस्तावेज को डिजिलॉकर खाते में सहेजने के लिए "Save to Locker" बटन पर क्लिक करें।

टॅग्स :महाराष्ट्रपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप