लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल

By शिवेंद्र राय | Updated: July 7, 2022 13:58 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक झटके लगते ही जा रहे हैं। पहले राज्य की सत्ता हाथ से गई और अब ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षदों ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे के गुट में बागी और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर अब 50 विधायक हो चुके हैं। एकनाथ शिंदे ने राज्य में हुए विधानपरिषद चुनावों के बाद बगावत कर दी थी।भाजपा के सहयोग से अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद उद्धव के हात से पहले प्रदेश की सत्ता छिनी और अब ठाणे नगर निगम भी उनके हाथ से फिसल गया है।

दरअसल मामला ये है कि ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद बागी एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। मुंबई के ठाणे ही महाराष्ट्र की दूसरे सबसे बड़ी नगर निगम है। ऐसे में 66 पार्षदों का पाला बदल के शिंदे गुट में शामिल होना उद्धव ठाकरे के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के कोपरी पछपाखड़ी सीट से ही विधायक हैं। इस इलाके में शिंदे की पकड़ बेहद ही मजबूत है। एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ठाणे से ही की थी और यहीं से 1997 में पहली बार निगम पार्षद बने थे।

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से की थी बगावत

कभी शिवसेना के सबसे बड़े और कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले एकनाथ शिंदे ने राज्य में हुए विधानपरिषद चुनावों के बाद बगावत कर दी थी। शिवसेना के दो तिहाई विधायकों को अपने साथ जोड़कर शिंदे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार गिरा दी थी। भाजपा के सहयोग से अब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। शिंदे सरकार में भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उप मुख्यमंत्री हैं।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के गुट में बागी और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर अब 50 विधायक हो चुके हैं। राज्य की सत्ता पहले ही शिंदे के हाथ में है और अब नगर निगमों पर भी शिंदे गुट का ही कब्जा होता दिख रहा है। लगातार मजबूत हो रहे बागी गुट से उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा खतरा पार्टी पर कब्जे का है। उद्धव ठाकरे कभी नहीं चाहेंगे कि पार्टी उनके हाथ से फिसल जाए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेThane Municipal Corporationएकनाथ शिंदेशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट