लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक दल की बैठक कल, आदित्य ठाकरे को चुना जा सकता है नेता

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 30, 2019 14:38 IST

Shiv Sena: शिवसेना विधायक दल की बैठक गुरुवार को मुंबई में होगी, जिसमें आदित्य ठाकरे को नेता चुना जा सकता है, महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर बीजेपी के साथ जारी है उठापठक

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना विधायक दल की बैठक गुरुवार को मुंबई में होगीशिवसेना विधायक दल की बैठक में आदित्य ठाकरे को चुना जा सकता है नेता

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी बीजेपी के साथ जारी उठापठक के बीच शिवसेना गुरुवार को मुंबई में अपने विधायक दल की बैठक करेगी, जिसमें उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

शिवसेना वर्ली से चुनाव जीतने वाले 29 वर्षीय आदित्य ठाकरे को सीएम बनाना चाहती है। महाराष्ट्र में शिवसेना बीजेपी के साथ नई सरकार गठन के लिए ढाई-ढाई साल के सीएम पद की मांग को लेकर अड़ी है। 

बीजेपी-शिवसेना के बीच नई सरकार को लेकर फंसा है पेंच

लेकिन बीजेपी ने शिवसेना के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कह दिया है कि उसने शिवसेना से कभी ऐसा कोई वादा नहीं किया था और महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व में ही पांच सालों के लिए नई सरकार बनेगी, जिसके मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ही होंगे। मंगलवार को देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था, 'लोकसभा चुनावों के समय, शिवसेना ने 2.5 साल के रोटेशनल मुख्यमंत्री का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर मेरे सामने कोई फैसला नहीं लिया गया। 

इस बारे में अगर अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच कोई चर्चा हुई थी, तो इस बारे में केवल उन्हें ही पता है और केवल वही इस बारे में फैसला ले सकते हैं।' 

इस पर शिवसेना ने बीजेपी पर सच से मुकरने का आरोप लगाते हुए अपना वादा पूरा करने की बात कही थी। मंगलवार को ही फड़नवीस ने 15 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया था। बुधवार को बीजेपी को जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे का भी समर्थन मिल गया। 

माना जा रहा है कि शिवसेना से बात नहीं बनने की स्थिति में बीजेपी अकेले ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। 2014 में भी 122 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने अकेले ही सरकार बनाने का दावा पेश किया था और शुरुआत में इनकार के बाद विश्वासमत के दौरान आखिरकार 63 सीटें जीतने वाली शिवसेना ने उसका समर्थन कर दिया था।      

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज