लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना के विधायक दल की बैठक आज, चुनेंगे विधायक दल का नेता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 31, 2019 09:23 IST

Shiv Sena legislature meeting: महाराष्ट्र में आज शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें पार्टी विधायक दल का नेता चुनेगी

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक दल की आज बैठक होगी इस बैठक में शिवसेना विधायक दल का नेता चुना जाएगा

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक गुरुवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ दिन पहले घोषित हुए थे। शिवसेना के एक नेता ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में एक बैठक मध्य मुंबई स्थित शिवसेना भवन में आयोजित होगी। 

वरिष्ठ नेता एवं मंत्री एकनाथ शिंदे निवर्तमान विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता हैं। इस बीच सूत्रों ने बताया कि दो निर्दलीय विधायकों मंजुला गावित (साकरी) और चंद्रकांत निंबा पाटिल (मुक्ताईनगर) ने बुधवार को ठाकरे से मुलाकात के बाद शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा की। 

उल्लेखनीय है कि पाटिल ने हाल के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की पुत्री रोहिणी खड़से को हराया है। शिवसेना ने चुनाव में 56 सीटें जीती हैं और अभी तक गावित और पाटिल सहित छह विधायकों का समर्थन हासिल कर चुकी है। इससे 288 सदस्यीय विधानसभा में उसकी संख्या बढ़कर 62 हो गई है। 

दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतने वाली भाजपा को कम से कम छह विधायकों का समर्थन हासिल हुआ है, जिसमें से अधिकतर पार्टी के बागी हैं जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था।

सीएम पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना में पेंच फंसा हुआ है और शिवसेना की ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग को लेकर चुनाव नतीजे आने के 6 दिन बाद भी अब तक नई सरकार गठन पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।   

टॅग्स :शिव सेनाआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज