लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'सरकार गठन' के मसले पर शरद पवार से मिले रामदास अठावले, पवार ने कहा, 'राष्ट्रपति, राज्यपाल कब तक करेंगे इंतजार'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 15:54 IST

Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि बीजेपी और शिवसेना को मिला है जनादेश, उन्हें बनानी चाहिए सरकार

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा है कि राज्यपाल कब तक इंतजार करेंगे, उन्हें कोई फैसला लेना होगापवार ने कहा कि राज्य में दोबारा चुनाव होने की संभावनाएं नहीं हैं

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शुक्रवार को एनडीए की सहयोगी और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने सरकार गठन के मसले पर चर्चा के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। 

अठावले से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा, 'शिवसेना और बीजेपी को जनादेश मिला है और उन्हें ही सरकार बनानी चाहिए। रामदास अठावले और मैंने चर्चा के बाद इसी पर सहमति जताई है। साथ ही सरकार गठन में देरी से राज्य को आर्थिक और आम तौर पर प्रभावित कर रहा है।' 

कब तक इंतजार करेंगे, राष्ट्रपति, राज्यपाल: पवार

पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध पर पवार ने कहा, 'राष्ट्रपति, राज्यपाल कब तक इंतजार कर सकते हैं, उन्हें कोई फैसला लेना ही पड़ेगा।'

शरद पवार ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न किए जाने को लेकर कहा, 'पता नहीं क्यों महाराष्ट्र के राज्यपाल सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर रहे हैं।'

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावनाओं पर पवार ने कहा, 'राष्ट्रपति शासन तो लग सकता है लेकिन हाल-फिलहाल में महाराष्ट्र में दोबारा चुनाव होने की संभावना नहीं है।'

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव नतीजों के 15 दिन बाद भी बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर जारी गतिरोध दूर न होने से नई सरकार गठन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। शिवसेना चुनाव पूर्व की गई 50: 50 डील के तहत दोनों पार्टियों के लिए ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग कर रही है, लेकिन  बीजेपी ने ऐसे किसी वादे से इनकार किया है।

इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तल्ख बयानबाजी जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में नई सरकार गठन के लिए महज एक दिन का समय बचा है।

ऐसे में अब राज्यपाल की भूमिका अहम होगी और नई सरकार गठन के लिए पार्टियों को और समय देने या राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर फैसला वह अपने विवेक के अनुसार करेंगे।   

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए हुए चुनाव में इस बार बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 जबकि एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं। 

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो