लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : इलाके में अवरोधक लगाए जाने के खिलाफ नागपुर में यौन कर्मियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:02 IST

Open in App

महाराष्ट्र के रेड लाइट इलाके में अवरोधक लगाए जाने के पक्ष में और विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो समूह रविवार को आमने-सामने आ गए। हालांकि पुलिस द्वारा समय पर हस्तक्षेप किए जाने से झड़प होने से बच गयी। राकांपा नेता ज्वाला धोते यौनकर्मियों के समूह का नेतृत्व कर रहे थे जबकि राकांपा पार्षद आभा पांडेय दूसरे समूह का नेतृत्व कर रही थीं जो पुलिस द्वारा इलाके (गंगा-यमुना) की घेराबंदी का समर्थन कर रहे थे। सुबह के समय ज्वाला धोते और उनके समर्थक क्षेत्र में जमा हो गए और सांसद दिवंगत जामवंतराव धोते की तस्वीर वहां लगा दी। यौन कर्मियों ने तस्वीर को राखी बांधी और बाद में मुख्य सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दंगा नियंत्रण पुलिस प्लाटून के साथ पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। जल्द ही पांडेय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं और पुलिस के समर्थन में नारे लगाने लगीं। जब दोनों समूह आमने-सामने आ गए तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज