लाइव न्यूज़ :

बीजेपी से खींचतान के बीच संजय राउत ने उद्धव के साथ ट्वीट की तस्वीर, कहा- लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है

By भाषा | Updated: November 4, 2019 13:02 IST

महाराष्ट्रः राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही “170 विधायकों” के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। प्रदेश में सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है।इस तस्वीरे के साथ उन्होंने संदेश लिखा “लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।”

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोमवार (04 नवंबर) को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए संदेश लिखा “लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।” ‘मराठी मानुष’ के मुद्दों की पैरोकार रही शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में संदेश पोस्ट किया “लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है।”

राउत ने पोस्ट में अपने फालोअर्स का अभिवादन “जय हिंद” के नारे के साथ किया है, वह भी तब जब पार्टी लंबे समय से अभिवादन के लिये “जय महाराष्ट्र” के इस्तेमाल पर जोर देती रही है। गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच राउत का आज शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का कार्यक्रम है।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही “170 विधायकों” के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। प्रदेश में सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी बना हुआ है।

इस बीच राउत ने रविवार को कहा कि भाजपा के साथ बातचीत सिर्फ मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नयी सरकार का गठन जल्द होगा।गतिरोध के बीच, शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी संपर्क साधती दिख रही है क्योंकि राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को पत्रकारों के सामने राउत द्वारा उन्हें भेजे गए एक संदेश का खुलासा किया।

संदेश में लिखा था: “नमस्कार, मैं संजय राउत। जय महाराष्ट्र।” पवार ने कहा, “इसका मतलब मुझे उन्हें फोन करना चाहिए। मैं फोन कर, जांच करूंगा।” महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये हाल में हुए चुनाव में भाजपा ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। राकांपा ने 54 सीटें जीतीं और कांग्रेस के खाते में 44 सीटें आई हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज