लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 11,147 नये मामले सामने आए, बीते 24 घंटे में 266 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 30, 2020 22:47 IST

मुंबई में कोविड-19 के एक दिन में 1,223 नये मामले सामने आने से मुंबई महानगर में इसके कुल मामले बढ़कर 1,13,187 हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 60.37 फीसदी है, मृत्यु दर 3.58 प्रतिशत है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 11,147 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,798 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिन में 266 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इससे प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,729 हो गई है।

विभाग ने कहा कि गुरुवार को संक्रमण मुक्त हुए 8,860 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,48,615 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,48,454 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अबतक महाराष्ट्र में 20,70,128 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 60.37 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.58 प्रतिशत है।

वहीं मुंबई में कोविड-19 के एक दिन में 1,223 नये मामले सामने आने से मुंबई महानगर में इसके कुल मामले बढ़कर 1,13,187 हो गए। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी। बीएमसी ने बताया कि 53 और मरीजों की दिन में संक्रमण से मौत होने से शहर में मृतक संख्या बढ़कर 6,297 हो गई।

बीएमसी ने कहा कि गुरुवार को 1,058 मरीजों को ठीक होने के बाद असपतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे शहर में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 86,385 हो गई। मुंबई में ठीक होने की दर अब 96 प्रतिशत है। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में वर्तमान में 20,211 उपचाराधीन मरीज हैं, हालांकि कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1.13 लाख से अधिक हो गए हैं। बीएमसी ने अभी तक 5.16 कोविड-19 जांच की हैं। 28 जुलाई को इसने 11 हजार से अधिक जांच की। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुणे जिले में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। पिछले कुछ हफ्तों में पुणे जिले में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण अब तक कुल 78,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने सांसदों और विधायकों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक की महामारी से निपटने को लेकर किए गए प्रयासों का जायजा लिया।

करीब चार माह पहले कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद ठाकरे पहली बार पुणे आए । बैठक में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने महामारी को लेकर अपने विचार रखे और जिले में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उपाय सुझाए। बैठक में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मंत्री दिलीप वाल्से-पाटिल, दत्तात्रय भरणे, पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल, कोथरुड़ के विधायक और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अन्य निर्वाचित सदस्य उपस्थित थे।

भाजपा के पूर्व मंत्री पाटिल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन पुणे में कोविड-19 रोगियों के लिए तीन वृहद अस्पताल स्थापित करने की सोच रहा है। मुख्यमंत्री पुणे जिले के अधिकारियों और नगर प्रशासन के साथ एक अलग बैठक करने वाले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज