लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर विवादित टिप्पणी को लेकर रामगिरी महाराज पर FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 15:42 IST

पुलिस ने बताया था कि हाल में नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देएक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कीजिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयामहाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में दिया बयान

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू धर्म से जुड़े नेता रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया था कि हाल में नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

महाराज के खिलाफ मुब्रा पुलिस ने दर्ज की शिकायत 

मुंब्रा पुलिस ने रामगिरी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बात कहना) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं। 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में दिया बयान

रामगिरी महाराज के खिलाफ राज्य के नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में भी प्राथमिकियां दर्ज हैं। रामगिरी महाराज ने कहा है कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह बयान दिया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा था, ‘‘मेरा एकमात्र मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था। अब जो भी होगा, मैं उसका सामना करूंगा। अगर मामला दर्ज हुआ है तो मैं नोटिस आने पर इसे देखूंगा।’’ 

खबर - भाषा एजेंसी

टॅग्स :इस्लामपैगम्बर मोहम्मदमहाराष्ट्रबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज