लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Rains: रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल और कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद, कर्नाटक के कोडागु में 25 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2023 20:44 IST

Maharashtra Rains: रविवार को रायगढ़ के अदोशी गांव के पास भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था

Open in App
ठळक मुद्देपुणे, रायगढ़, रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों ने कोडागु जिले में 25 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है। तेलंगाना के लिए 25, 26 और 27 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Rains: मुंबई में पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर पानी जमा होना और लोकल ट्रेनों में देरी होना मुंबईकरों के लिए एक आम समस्या बन गई है। शनिवार को शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने बुरा हाल कर दिया। पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

भारी बारिश को देखते हुए कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों ने कोडागु जिले में 25 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है। कोडागु जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है। इसके अलावा, दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों ने भी लगातार बारिश के कारण 25 जुलाई को छुट्टी घोषित कर दी है।

आईएमडी ने तेलंगाना राज्य में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के लिए 25, 26 और 27 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को तेलंगाना के पूर्वी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, हैदराबाद और आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण आसपास के इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा है। रविवार को रायगढ़ के अदोशी गांव के पास भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। इस बीच, आईएमडी ने सोमवार को शहर में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद रहे।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी के आदेश पर ये संस्थान बंद थे। खराब मौसम के कारण जिले में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने की सबसे लंबी अवधि में से यह एक है। अधिकारी ने कहा कि छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति से बचने के लिए जिले में 'रेड' या 'ऑरेंज' अलर्ट के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहना अब से आम बात होगी।

उन्होंने बताया, “कई बार स्कूल कॉलेज बंद करने की अधिसूचना देर रात जारी की जाती है जिससे शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों को अगली सुबह से पहले छात्रों और अभिभावकों को जानकारी देने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है।''

अधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई को जिले में 37.2 मिमी, जबकि 18 जुलाई को 125 मिमी, 19 जुलाई को 163.4 मिमी, 20 जुलाई को 191.48 मिमी, 21 जुलाई को 76.6 मिमी, 23 जुलाई को 86.3 मिमी और 24 जुलाई को 82.73 मिमी बारिश हुई थी। जिले में खालापुर तहसील के इरशलवाड़ी गांव में 19 जुलाई को भूस्खलन में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागकर्नाटकमौसमतेलंगानाहैदराबादमहाराष्ट्रमुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप