लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मनसे के पुणे प्रमुख ने मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने से इनकार किया, राज ठाकरे ने पद से हटाया

By विशाल कुमार | Updated: April 8, 2022 07:40 IST

पिछले हफ्ते, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आह्वान किया था और चेतावनी दी थी कि अगर वह ऐसा करने में विफल रही, तो मनसे नेता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते, ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आह्वान किया था।बयान के कारण मनसे के कई मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।मोरे ने कहा था कि मैं अपने चुनावी वार्ड में मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा नहीं बजाऊंगा।

पुणे: महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की इच्छा के खिलाफ जाकर मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाने से इनकार करने पर पार्षद वसंत मोरे को गुरुवार को पार्टी की पुणे इकाई के प्रमुख पद से हटा दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मनसे नेता और साथी पार्षद साईनाथ बाबर को पार्टी की पुणे इकाई का नया प्रमुख नियुक्ति किया गया है।

पिछले हफ्ते, ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आह्वान किया था और चेतावनी दी थी कि अगर वह ऐसा करने में विफल रही, तो मनसे नेता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे।

बयान के कारण मनसे के कई मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेता मोरे, जिन्हें पिछले साल मनसे की शहर इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था, ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वह ठाकरे के आह्वान पर ध्यान नहीं देंगे।

मोरे ने कहा था कि मैं अपने चुनावी वार्ड में मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा नहीं बजाऊंगा। मुस्लिम समुदाय के कई सदस्य मुझे वोट देते हैं।

पार्टी महासचिव अजय शिंदे ने मोरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि मनसे प्रमुख के आदेश अंतिम हैं और पार्टी में कोई और इस पर अलग रुख नहीं रख सकता है।

मोरे और बाबर केवल दो मनसे नेता हैं जो 2017 के निकाय चुनावों में पीएमसी के लिए चुने गए थे। मोरे मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र काटराज से जीते थे।

ठाकरे को मोरे द्वारा उठाए गए रुख के बारे में सूचित किए जाने के बाद, उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अनिल शिदोर, राजेंद्र वागास्कर और बाबर को मुंबई में अपने आवास पर बुलाया। ठाकरे ने तब घोषणा की कि बाबर मनसे के नए शहर इकाई प्रमुख होंगे। मोरे ने निर्णय का स्वागत किया है और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneराज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos