लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे में 79 गांव पर जीका वायरस का मंडरा रहा है खतरा, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2021 07:39 IST

पुणे में जीका वायरस का एक मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। महाराष्ट्र में जीका का ये पहला केस था जो 30 जून को सामने आया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने कहा है कि 79 गांव पर इस वायरस का खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पुणे के 79 गांवों पर जीका वायरस का संभावित खतरा, उठाए जा रहे बचाव के जरूरी कदमपुणे के इन 79 गांव में पिछले तीन साल से डेंगू और चिकनगुनिया के भी कई मामले आते रहे हैं।30 जून को पुणे के बेलसार गांव में जीका का मामला सामने आया था, एक महिला मिली थी संक्रमित

मुंबई: कोरोना महाममारी के खतरे के बीच महाराष्ट्र में जीका वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में राज्य का पहला जीका वायरस का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब हाई अलर्ट पर है। इस बीच पुणे के जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर जिले के 79 गांवों पर जीका वायरस के संभावित खतरे का अंदेशा जताया है।

जिला कलेक्टर डॉक्टर राजेश देशमुख के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग को वायरस के खतरे और इमरजेंसी स्थिति की जानकारी दी गई है। हालात को देखते हुए बचाव के जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जीका वायरस से निपटने की तैयारी

जिला कलेक्टर ने 5 अगस्त को जारी अपने आदेश में कहा है कि स्थानीय प्रशासन को हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जिला प्रशासन ने तालुका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को ऐहतियात के सभी कदम उठाने को कहा है।

पुणे के इन 79 गांव में पिछले तीन साल से डेंगू और चिकनगुनिया के भी कई मामले आते रहे हैं। ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि इस बार भी डेंगू और चिकनगुनिया के मामले इन गांव से आते हैं तो जीका संक्रमण का भी टेस्ट किया जाएगा।

इस बीच जिला प्रशासन स्थानीय लोगों से भी बात कर रहा है और लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा जा रहा है ताकि मच्छरों से इस इलाके को मुक्त रखा जा सके।

बता दें कि 30 जून को पुणे के बेलसार गांव में एक महिला जीका वायरस से संक्रमित मिली थी। महाराष्ट्र में जीका वायरस का ये पहला मामला था। महिला को पहले बुखार हुआ था और बाद में फिर वह इस संक्रमण से ठीक भी हुई। हालांकि उसके परिवार में किसी और में ये संक्रमण नहीं मिला।

जीका वायरस क्या होता है?

जीका दरअसल संक्रमित एडिस मच्छरों के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एडिस मच्छड़ अक्सर दिन में काटते हैं। ये वही मच्छर होते हैं जो डेंगू, चिकनगुनिया या येलो फीवर जैसी बीमारी फैलाते हैं।

जीका वायरस से संक्रमित होने पर आम लक्षण जैसे बुखार, शरीर पर चकते आना, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, लाल आखें और मांसपेशियों में दर्द उभर कर आते हैं। ये लक्षण दो दिनों तक होते हैं। स्थिति खराब होने पर अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ जाता है। जीका के लिए अभी कोई तय दवा नहीं है और न ही इससे बचाव के लिए कोई वैक्सीन मौजूद है।

टॅग्स :जीका वायरसमहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है