लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मॉडल्स से करा रही थी देह व्यापार; पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2023 11:07 IST

पुलिस के मुताबिक, उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने एक अभियान चलाया जिसके बाद छापेमारी के दौरान इस अपराध का पर्दाफाश हो सका। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में हाई-प्रोफाइन सैक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़पुलिस ने आरोप में भोजपुरी एक्ट्रेस को किया गिरफ्तारभोजपुरी एक्ट्रेस मॉडल्स से करा रही थी देह व्यापार

मुंबई: सपनों की महानगरी मुंबई में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में मशहूर भोजपुकी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने एक अभियान चलाया जिसके बाद छापेमारी के दौरान इस अपराध का पर्दाफाश हो सका। 

गौरतलब है कि आरोपी अभिनेत्री की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को आरे कॉलोनी इलाके के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा।  एक ही नाम साझा करने वाली अभिनेत्री जाल में फंस गई और सौदे के लिए राजी हो गई। वह हर मॉडल के लिए 50,000 से 80,000 रुपए की कीमत की बातचीत करते हुए पकड़ी गई।

बताया जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री फिलहाल पुलिस हिरासत में है जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए एक्ट्रेस से अन्य जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।

वहीं, इन हाई-प्रोफाइल सैक्स रैकेट के चलन बढ़ने से पुलिस काफी मुश्तैद है और लोगों से इस मामले में जागरूक रहने के लिए कह रही है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि कहीं भी ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधियों को देखा जाए तो तुरंत सूचना पुलिस की दी जाए। 

कौन है सुमन कुमारी?

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय सुमन कुमारी भोजपुरी अभिनेत्री है। मगर वह मॉडल्स को देह व्यापार में धकेल रही है और ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करती है।

ये मॉडल फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं और संघर्ष के दौर से गुजर रही थीं और इन्हें पैसों की जरूरत थी। सुमन कुमारी ने इन मॉडल्स के संपर्क किया और उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया। 

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लैला मजनू के अलावा, उन्होंने बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, सुमन कुमारी छह साल से मुंबई में रह रही है, लेकिन उसने सेक्स रैकेट में कब काम करना शुरू किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटमुंबई पुलिसभोजपुरीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल