लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की जेलों में चप्पे-चप्पे की होगी ड्रोन से निगरानी, कैदियों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर, यूपी के बाद दूसरा बना राज्य

By अनिल शर्मा | Updated: April 20, 2023 10:20 IST

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ रात के समय में निगरानी के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जेल परिसर के भीतर क्या हो रहा है, इस संबंध में ‘रियल-टाइम’ जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देजेलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। जेल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के  लिए सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। इनमें आठ केंद्रीय कारागार, दो जिला कारागार और दो खुली जेल शामिल हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र कारागार विभाग ने जेलों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने और जेलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। यही नहीं, जेल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के  लिए सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। सरकार ने कैदियों के लिए सीसीटीवी अप्रूव कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) अमिताभ गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में पहले चरण में कुल 12 जेलों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें आठ केंद्रीय कारागार, दो जिला कारागार और दो खुली जेल शामिल हैं। अमिताभ ने कहा कि इससे कैदियों की सुरक्षा बढ़ेगी। सरकार ने कैदियों के लिए सीसीटीवी भी अप्रूव किया है, जिससे जेल के चप्पे-चप्पे पर नज़र रखी जाएगी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ रात के समय में निगरानी के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जेल परिसर के भीतर क्या हो रहा है, इस संबंध में ‘रियल-टाइम’ जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, जिन कारागारों में निगरानी के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा उनमें पुणे की यरवदा जेल के अलावा कोल्हापुर, नासिक, संभाजी नगर, तलोजा (नवी मुंबई), ठाणे, अमरावती, नागपुर, कल्याण और चंद्रपुर जेल शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के आदेशों के तहत निगरानी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी गई है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र जेल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी