लाइव न्यूज़ :

मातोश्री के बाहर लगा आदित्य ठाकरे का मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन वाला पोस्टर, लिखा गया, 'मेरा विधायक, 'मेरा सीएम'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 5, 2019 08:09 IST

Aaditya Thackeray Poster: आदित्य ठाकरे को सीएम के तौर पर पेश करने वाला ए पोस्टर मुंबई स्थित ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर लगाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे के घर मातोश्री के बाहर लगाया गया आदित्य ठाकरे का पोस्टर आदित्य ठाकरे के इस पोस्टर पर लिखा है, मेरा विधायक, मेरी सीएम

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर अब तक एक राय पर नहीं पहुंच पाई हैं और मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गतिरोध कायम है।

वहीं मुंबई में ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर आदित्य ठाकरे को सीएम बताने वाला ए पोस्टर लगाया गया है। एएनआई के मुताबिक ये पोस्टर शिवसेना कॉर्पोरेटर हाजी हालिम खान ने लगाया है। 

मातोश्री के बाहर लगे आदित्य ठाकरे को सीएम बताने वाला पोस्टर

मातोश्री के बाहर लगे इस पोस्टर में वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे की तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'।

इससे पहले ऐसा ही एक पोस्टर महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे घोषित किए जाने के एक दिन बाद वर्ली में लगाया गया थ और उसके कुछ ही दिन बाद आदित्य ठाकरे को सीएम बताने वाला पोस्टर मातोश्री के बाहर भी लगा था। 

24 अक्टूबर को आए 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। लेकिन नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना की 50: 50 फॉर्मूले की मांग (जिसमें दोनों को ढाई-ढाई साल सीएम पद मिलेगा) से दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। 

इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए सीएम देंवद्र फड़नवीस ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की, हालांकि आधिकारिक तौर पर ये बैठक महाराष्ट्र में वर्षा प्रभावित किसानों की मदद के लिए हुई थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने भी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

महाराष्ट्र में सरकार गठन की आखिरी तारीख 7 नंवबर है, अगर तब तक सरकार गठन नहीं होता है तो, राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज