लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politics News: दिल्ली में पीएम मोदी-शरद पवार मुलाकात, चंद्रशेखर बावनकुले से मिले जयंत पाटिल?, महाराष्ट्र राजनीति में उठापटक की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 14:27 IST

Maharashtra Politics News: हाल में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नितिन गडकरी के साथ मंच साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन क्षेत्र से संबंधित काम के लिए मिलने गया था।मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।शरद पवार का कट्टर समर्थक माना जाता है।

मुंबईः महाराष्ट्र राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष जयंत पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उनके समकक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बीच हुई बैठक से पाटिल के राजनीतिक रुख को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पाटिल और राज्य के राजस्व मंत्री बावनकुले दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई में हुई बैठक के दौरान उन्होंने राजनीति पर चर्चा नहीं की। पाटिल ने कहा कि उन्होंने सांगली जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यों के संबंध में सोमवार शाम बावनकुले से मुलाकात की। पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, मैंने बावनकुले से मुलाकात की। मैं निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित काम के लिए उनसे मिलने गया था।

मेरे साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था और 25 मिनट की मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। इसके बजाय, हमने स्थानीय मुद्दों से संबंधित विभिन्न आवेदनों पर ही ध्यान केंद्रित किया।’’ पूर्व मंत्री पाटिल को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का कट्टर समर्थक माना जाता है।

पाटिल ने बैठक में सांगली जिले से संबंधित कम से कम 12 मांगें रखीं और भूमि अभिलेखों की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में चिंता व्यक्त की। पाटिल ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो मैं बावनकुले के संज्ञान में लेकर आया।’’ उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित कई मामलों को सुलझाये जाने की जरूरत है।

बावनकुले ने कहा कि राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 400 से 500 लोग भी मौजूद थे। बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।’’ पाटिल ने हाल में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नितिन गडकरी के साथ मंच साझा किया था। पाटिल की राजनीतिक स्थिति को लेकर अटकलें लगातार सामने आ रही हैं। इस्लामपुर से विधायक ने व्यंग्यात्मक लहजे में मीडिया से कहा था कि वे यह खबर न चलाएं कि गडकरी राकांपा (एसपी) में शामिल हो रहे हैं।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारमुंबईदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी