लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में एमवीए सरकार से बाहर आने को तैयार शिव सेना, राउत बोले-गुवाहाटी से मुंबई 24 घंटों के भीतर लौटे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2022 15:47 IST

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद संजय राउत ने संकेत दिया कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के चलते विधानसभा को भंग किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 55 सदस्य हैं।महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि गुवाहाटी से संवाद नहीं होगा।

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बागी विधायकों से बातचीत करने को तैयार है। शिव सेना महाराष्ट्र में एमवीए सरकार से बाहर आने को तैयार, लेकिन पार्टी के बागी नेताओं को (गुवाहाटी से) मुंबई 24 घंटों के भीतर लौटना होगा।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 55 सदस्य हैं।

शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं होगा। वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर एमवीए से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आकर सीएम से चर्चा करनी होगी।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच, पार्टी सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर असम में डेरा डाले हुए बागी विधायकों का समूह 24 घंटे में मुंबई लौटता है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मामले पर चर्चा करता है तो शिवसेना महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार छोड़ने के लिए तैयार है।

शिंदे वर्तमान में शिवसेना के 37 बागी विधायकों और नौ निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने पार्टी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को संकट में डाल दिया है। एमवीए सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस भी साझेदार हैं। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आप कहते हैं कि आप असली शिवसैनिक हैं और पार्टी नहीं छोड़ेंगे। हम आपकी मांग पर विचार करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते आप 24 घंटे में मुंबई वापस आएं और सीएम उद्धव ठाकरे के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करें। आपकी मांग पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

ट्विटर और व्हाट्सऐप पर चिट्ठी मत लिखिए।” उन्होंने कहा, “बागी, जो मुंबई से बाहर हैं, ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है। अगर इन सभी विधायकों को लगता है कि शिवसेना को एमवीए से बाहर निकलना चाहिए, तो मुंबई वापस आने की हिम्मत दिखाएं।

आप कहते हैं कि आपको सिर्फ सरकार के साथ परेशानी है और यह भी कहते हैं कि आप सच्चे शिवसैनिक हैं...आपकी मांग पर विचार किया जाएगा, लेकिन आएं और उद्धव ठाकरे से बात करें।” मुख्यमंत्री ठाकरे ने शिंदे के विद्रोह के बीच शीर्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी और बाद में उपनगरीय बांद्रा में अपने परिवारिक घर जाने से पहले दक्षिण मुंबई में अपना आधिकारिक आवास भी खाली कर दिया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारसंजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण