लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: सीएम ठाकरे से मिले एनसीपी प्रमुख पवार, महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक संकट पर चर्चा, कल विधायकों की बैठक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2022 20:34 IST

Maharashtra Political Crisis: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी बेटी एवं राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी मंत्री जितेंद्र आव्हाड भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ठाकरे के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में चर्चा की।एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत हुई है।

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत से महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। पवार ने कल विधायकों की बैठक बुलाई है। 

पवार के साथ उनकी बेटी एवं राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और पार्टी मंत्री जितेंद्र आव्हाड भी थे। इससे पहले दिन में ठाकरे के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राकांपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ दक्षिण मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में चर्चा की।

हालांकि बैठक में क्या बात हुई यह पता नहीं चल सका। यह बैठक ठाकरे के वेबकास्ट के बाद हुई जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर पद छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने अपने संबोधन में यह कहते हुए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों को सुलह की पेशकश की कि यदि कोई शिवसैनिक उनकी जगह लेता है तो उन्हें खुशी होगी।

इससे पहले दिन में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी ठाकरे से फोन पर बात की थी। शिंदे के विद्रोह से ढाई साल पुरानी शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर संकट उत्पन्न हो गया है। शिंदे ने 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55 विधायक हैं। बुधवार तड़के शिंदे और अन्य बागी विधायकों को सूरत से असम के गुवाहाटी ले जाया गया, जहां वे मंगलवार से डेरा डाले हुए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल