लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: जब अपने लोग ही आपको धोखा देते हैं, मेरे साथ भी हुआ था, महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर बोले चिराग 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2022 20:06 IST

Maharashtra Political Crisis: बिहार में सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा के बीच चल रही खींचतान पर चिराग पासवान ने कहा कि सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए दोनों दल सरकार में बने हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनीतिगत विरोधी होने के बावजूद कुर्सी की लालच में सरकार में साथ हैं. एनडीए गठबंधन के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. भाजपा और जदयू के नेता व्यक्तिगत और एक दूसरे की नीतियों के खिलाफ टिप्पणी भी करते हैं.

Maharashtra Political Crisis: लोजपा(रामविलास) के प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर कहा कि आज जो शिवसेना के साथ हो रहा है, वही मेरे साथ ही हुआ था. अगर अपने लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो किसी तीसरे में इतनी ताकत नहीं थी.

उन्होंने कहा कि ठीक एक साल पहले उनके और उनकी पार्टी के साथ भी यही परिस्थितियां हुई थीं. पार्टी में ऐसी टूट तभी होती है जब अपने लोग ही आपको धोखा देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त अपने लोग उनके साथ खडे़ होते तो किसी तीसरे में इतनी हिम्मत नहीं थी कि उनकी पार्टी और परिवार को तोड़ पाता. शिवसेवा को भी उनके ही लोगों ने धोखा दिया.

उसका फायदा अगर कोई तीसरा दल उठाता है तो उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है. अगर शिवसेना के अपने उनके साथ खड़े होते तो आज यह परिस्थिति नहीं होती. बिहार में सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा के बीच चल रही खींचतान पर चिराग पासवान ने कहा कि सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए दोनों दल सरकार में बने हुए हैं. दोनों दलों के नेता नीतिगत विरोधी होने के बावजूद कुर्सी की लालच में सरकार में साथ हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने के बावजूद भी अगर दोनों दल सरकार में बने हुए हैं तो इसका सिर्फ एक की कारण है सत्ता का मोह. नीतिगत विरोधी होने के बावजूद दोनों दल सत्ता की लालच में सरकार में बने हुए हैं. भाजपा और जदयू के नेता व्यक्तिगत और एक दूसरे की नीतियों के खिलाफ टिप्पणी भी करते हैं और सरकार में भी बने हुए हैं.

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी