लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे का बड़ा फैसला, शिवसेना (यूबीटी) विधायकों के शपथ लेने पर रोक, लगाया ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: December 7, 2024 14:01 IST

Maharashtra Politics: नवगठित 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार को शुरू हुआ, जहां विधायकों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Open in App

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति के रुप में नई सरकार का गठन हो गया है। सत्ता पक्ष की ओर से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इस बीच, महाराष्ट्र संसद में विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायक नवनिर्वाचित राज्य विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे।

नवगठित 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार को शुरू हुआ, जहां विधायकों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हमने फैसला किया है कि हमारे (शिवसेना यूबीटी) जीतने वाले विधायक शपथ नहीं लेंगे। अगर यह लोगों का जनादेश होता, तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन लोगों ने इस जीत का कहीं भी जश्न नहीं मनाया। हमें ईवीएम पर संदेह है।"

उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।' वरिष्ठ भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर ने शुक्रवार को विधायक के रूप में शपथ ली और फिर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। नौ बार विधायक रहे कोलंबकर सदन में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं और मुंबई में वडाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर के तौर पर वह शेष 287 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की।

नई सरकार ने 5 दिसंबर को शपथ ली, जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :MVAमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024Maharashtra Assembly Election Results 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल