लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे ने टीवी चैनल से की टेलीफोन पर बात, कहा- अब हमारे साथ कुल 50 विधायक, 40 शिवसेना के हैं

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2022 11:58 IST

Maharashtra Political crisis: एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके साथ 40 शिवसेना विधायकों का समर्थन है। साथ ही निर्दलीय मिलाकर कुल करीब 50 विधायक उनके साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे का दावा- साथ में अभी 50 विधायक, इसमें 40 शिवसेना के हैं।जिन्हें हम पर भरोसा है, वे हमारे साथ जुड़ेंगे। हम बालासाहब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहते हैं: शिंदे बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए उठाया गया कदम अवैध: एकनाथ शिंदे

गुवाहाटी: बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके साथ 50 विधायक हैं। इसमें 40 शिवसेना के हैं। एकनाथ शिंद साथी बागी विधायकों के साथ इस समय असम में मौजूद हैं। असम में भाजपा की सरकार है। 

टीवी चैनल एनडीटीवी के अनुसार एकनाथ शिंदे ने कहा, 'लगभग 40 शिवसेना के विधायक साथ हैं। जिन्हें हम पर भरोसा है, वे हमारे साथ जुड़ेंगे। हम बालासाहब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो इसे पसंद करेंगे वे साथ आएंगे।'

58 साल के शिंदे ने यह भी कहा कि बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए उठाया गया कदम 'अवैध' है। उन्होंने कहा, 'कल जो किया गया वह अवैध है, उनका कोई अधिकार नहीं है। हम बहुसंख्यक लोग हैं और लोकतंत्र में संख्या महत्वपूर्ण हैं। यह अवैध है, यहां तक ​​कि वे इस तरह का निलंबन भी नहीं कर सकते। हम इससे नहीं डरेंगे।' .

बता दें कि सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार शिंदे जरूरी 37 विधायकों की संख्या जुटा चुके हैं। इससे  दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन किए बिना विधानसभा में पार्टी को विभाजित किया जा सकता है। खबरों के अनुसार कल तक शिंदे साथ शिवसेना के 37 विधायक और 9 निर्दलीय थे।

उद्धव ठाकरे से नहीं हुई बात

शिंदे ने ये भी कहा कि बागी विधायकों और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है। ठाकरे शिवसेना प्रमुख भी हैं। इस बीच गुरुवार को 37 विधायकों ने राज्यपाल और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखकर एकनाथ शिंदे को अपना नेता बताया। उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा 12 बागियों को अयोग्य घोषित करने की मांग के तुरंत बाद यह कदम उठाया गया। 

शिंदे ने जवाब में गुरुवार देर रात कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार बैठक में भाग लेने के लिए नहीं बल्कि विधायी कार्यवाही के संबंध में पार्टी व्हिप जारी किया जाता है।

शिंदे ने ट्वीट किया, ‘इस मामले में उच्चतम न्यायालय के कई निर्णय हैं। आप कौन होते हैं हमें डराने की कोशिश करने वाले? हम आपका खेल समझते हैं और कानून भी जानते हैं। आप हमारे 12 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं कर सकते, क्योंकि हम बालासाहेब ठाकरे के वफादार हैं और असली शिवसेना एवं शिव सैनिक हैं, बल्कि कोई संख्या बल नहीं होने के बावजूद एक समूह बनाने के लिए हम आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।' 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल