लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चुनाव में बहन को हराने वाले धनंजय मुंडे का पुणे का एक फ्लैट अटैच, बैंक का 70 लाख का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 19:46 IST

धनंजय मुंडे ने अपना फ्लैट बैंक की ओर से अटैच किये जाने के बाद कहा, 'मैंने चुनाव से पहले बैंक के अधिकारियों से कहा था मैं चुनाव में व्यस्त हूं और चुनाव खत्म होने के बाद मैं इस बात को सुलझा सकूंगा।'

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर बैंक से लिया कर्ज नहीं चुकाने का आरोपशिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक का मामला, पुणे का फ्लैट बैंक ने किया अटैच

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और विधायक धनंजय मुंडे के पुणे के फ्लैट को 70 लाख का कर्ज नहीं चुकाने के बाद शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक की ओर से अटैच कर लिया गया है। धनंजय हाल में आये महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में परली सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने इस सीट पर बीजेपी की नेता और अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को 30,000 से अधिक वोटों से हराया था। पंकजा मुंडे, देवेंद्र फड़नवीस सरकार में भी मंत्री रही हैं। 

बहरहाल, धनंजय ने अपना फ्लैट बैंक की ओर से अटैच किये जाने के बाद कहा, 'मैंने चुनाव से पहले बैंक के अधिकारियों से कहा था मैं चुनाव में व्यस्त हूं और चुनाव खत्म होने के बाद मैं इस बात को सुलझा सकूंगा। उन्होंने जो कदम उठाया है, उस पर मैं कर फैसला लूंगा कि अब आगे क्या करना है।' 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हाल में चुनाव से पहले पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉअपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाला काफी चर्चित रहा था। इस घोटाले में बैंक को 4,355 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जिसका असर बैंक के ग्राहकों पर भी पड़ा और उन्हें बैंक से लेन-देन में कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।

इस घोटाले में हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) प्रवर्तक राकेश वाधवन और उनके बेटे सारंग को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा भी हिरासत में हैं। यही नहीं, बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस भी हिरासत में हैं।

ऐसे आरोप हैं कि बैंक अधिकारियों ने एचडीआईएल के 44 ऋण खातों को 21,049 फर्जी खातों से बदला ताकि रियल एस्टेट समूह की ऋण भुगतान में असफलता को छिपाया जा सके। बैंक के मौजूदा संकट की यह प्रमुख वजह है। आरोप है कि इस घोटाले को अंजाम देने में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई। अरोड़ा को निदेशक मंडल में बैंक के कामकाज के बेहतर संचालन के लिए शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीधनंजय मुंडेपंकजा मुंडेमहाराष्ट्रपंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?