लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: NCP नेता छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2025 11:54 IST

Maharashtra Cabinet Expansion 2025: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (20 मई, 2025) को अपने पांच महीने पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें एनसीपी नेता को शामिल किया गया

Open in App

Maharashtra Cabinet Expansion 2025: सीएम देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता छगन भुजबल ने मंगलवार सुबह मुंबई के राजभवन में महायुति के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में हुआ, जिन्होंने भुजबल को शपथ दिलाई।

छगन भुजबल ने शपथ के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज मैंने महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ ली है। मैं सीएम देवेंद्र फडणवी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार और पार्टी के अन्य सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस जिम्मेदारी के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने कर्तव्यों को पूरा करना सुनिश्चित करूंगा।"

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी के प्रमुख अजीत पवार भी महायुति सरकार के अन्य प्रमुख मंत्रियों के साथ मौजूद थे। शिंदे ने कहा कि भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं और उनके अनुभव से महाराष्ट्र सरकार को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस अनुभवी नेता के लिए पोर्टफोलियो पर फैसला करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि भुजबल ने अपना राजनीतिक जीवन शिवसेना से शुरू किया था।

इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने भुजबल को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए, बावनकुले ने कहा, "छगन भुजबल एक ओबीसी नेता के रूप में जाने जाते हैं, और एनसीपी नेता छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल करने से महाराष्ट्र सरकार मजबूत होगी। छगन भुजबल 'विकसित महाराष्ट्र' के संकल्प को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।"

गौरतलब है कि नासिक जिले के येओला से विधायक भुजबल ने पहले भी कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और विभिन्न महाराष्ट्र सरकारों में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1999 से 2003 तक महाराष्ट्र के पांचवें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। भुजबल ने 1960 के दशक में शिवसेना के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया, जब मराठी भाषियों के अधिकारों की वकालत करने वाला क्षेत्रीय आंदोलन अपने चरम पर था।

टॅग्स :छगन भुजबलमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसNCPMaharashtra BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?