लाइव न्यूज़ :

नागपुर को दो जोड़ी प्राइवेट ट्रेनें, मुंबई के लिए चलेंगी, रेलवे ने मंगाए आवेदन, जानिए पूरा मामला

By आनंद शर्मा | Updated: July 6, 2020 15:22 IST

प्राइवेट ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे द्वारा निजी संस्थानों से मंगाए गए आवेदन से संबंधित अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें जमा कराने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2020 तय की गई है. इसके 60 दिन के भीतर निजी संस्थानों की शॉर्ट-लिस्ट जारी की जाएगी. फिर बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राइवेट ट्रेनें पटरी पर दौड़ सकेंगी. 

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय ने देशभर में 12 क्लस्टरों के अंतर्गत 224 प्राइवेट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ट्रेनों में से मुंबई-1 क्लस्टर के तहत नागपुर और मुंबई के बीच दो जोड़ी प्राइवेट ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है.मुंबई-नागपुर प्राइवेट ट्रेन गुरुवार को मुंबई से रवाना होकर 820 किमी का अंतर तय करते हुए 10.30 घंटे में गुरुवार को ही नागपुर पहुंचेगी.

नागपुरःसरकार ने जिन मार्गों पर निजी क्षेत्र को ट्रेनों के परिचालन करने की अनुमति देने का फैसला किया है, उनमें नागपुर-मुंबई रूट भी शामिल है. इसके अलावा अकोला-मुंबई मार्ग पर भी निजी कंपनी को ट्रेन चलाने का ठेका देने का प्रस्ताव है.

प्राइवेट ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे द्वारा निजी संस्थानों से मंगाए गए आवेदन से संबंधित अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें जमा कराने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2020 तय की गई है. इसके 60 दिन के भीतर निजी संस्थानों की शॉर्ट-लिस्ट जारी की जाएगी. फिर बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राइवेट ट्रेनें पटरी पर दौड़ सकेंगी. 

देशभर में 12 क्लस्टरों के अंतर्गत 224 प्राइवेट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया

रेल मंत्रालय ने देशभर में 12 क्लस्टरों के अंतर्गत 224 प्राइवेट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसकी बोली लगाने के लिए रेलवे ने आवेदन (आरएफक्यू) मंगाए हैं. खास बात यह है कि इन ट्रेनों में से मुंबई-1 क्लस्टर के तहत नागपुर और मुंबई के बीच दो जोड़ी प्राइवेट ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है.

प्राइवेट ट्रेन चलाने बाबत जारी किए गए प्रस्तावित टाइम टेबल के मुताबिक, मुंबई-नागपुर प्राइवेट ट्रेन गुरुवार को मुंबई से रवाना होकर 820 किमी का अंतर तय करते हुए 10.30 घंटे में गुरुवार को ही नागपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार, नागपुर-मुंबई प्राइवेट ट्रेन भी गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होकर 11.05 घंटे में शुक्रवार को मुंबई पहुंच जाएगी. यह दोनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी. 

एक अन्य प्राइवेट ट्रेन मुंबई-नागपुर के बीच चलेगी. इसमें मुंबई-नागपुर प्राइवेट ट्रेन बुधवार को मुंबई से रवाना होकर 10.20 घंटे में बुधवार को नागपुर आएगी. जबकि, नागपुर-मुंबई प्राइवेट ट्रेन गुरुवार को नागपुर से निकलकर 10.35 घंटे में शुक्रवार को मुंबई पहुंचेगी. ये दोनों ट्रेनें सप्ताह में केवल एक दिन चलेंगी. हालांकि, इन प्राइवेट ट्रेनों के पटरी पर दौड़ने में अभी वक्त है. 

अकोला-मुंबई के लिए भी प्राइवेट ट्रेन

विदर्भ के अकोला और मुंबई के बीच भी एक जोड़ी ट्रेन चलेगी. इनमें से मुुंबई-अकोला प्राइवेट ट्रेन मुंबई से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होकर 14.30 घंटे का सफर तय करते हुए बुधवार, शनिवार और सोमवार को अकोला आएगी. इसी प्रकार, अकोला-मुंबई प्राइवेट ट्रेन बुधवार, शनिवार और सोमवार को अकोला से निकलकर 13.50 घंटे में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई पहुंचेगी.

सांकेतिक प्रकल्प लागत रु.2330 करोड़

224 प्राइवेट ट्रेनें चलाने के लिए भारतीय रेलवे को 12 क्लस्टर में विभाजित किया गया है. इनमें से मुंबई-1 क्लस्टर  अंतर्गत 16 प्राइवेट ट्रेन चलाई जाएंगी. इनमें नागपुर और अकोला की ट्रेनें भी शामिल हैं. इन सभी ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे ने 2330 करोड़ रुपए की सांकेतिक प्रकल्प लागत तय की है. ये ट्रेनें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) और डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस और ऑपरेट (डीबीएफओ) तत्व पर निजी संस्थानों द्वारा चलाई जाएंगी.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलनागपुरमुंबईरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सवंदे भारत एक्सप्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'