लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026ः 29 निगम में चुनाव और 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 10:59 IST

Maharashtra Municipal Elections 2026: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में मतदान होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपर्याप्त संख्या में मतदान और मतगणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाए।सात जनवरी को आयोजित चुनाव समीक्षा बैठकों के दौरान जारी किए।बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि 15 जनवरी यानी बृहस्पतिवार को 29 महानगरपालिकाओं में आने वाले उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जहां निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और केंद्र सरकार के कार्यालयों में यह अवकाश रहेगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की व्यवस्था सहित सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। एक अलग आदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मतदान और मतगणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाए।

सभी संबंधित अधिकारी समय पर आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाघमारे ने यह निर्देश छह और सात जनवरी को आयोजित चुनाव समीक्षा बैठकों के दौरान जारी किए।

इन बैठकों में आयोग के सचिव सुरेश काकाणी, पुलिस महानिरीक्षक मनोजकुमार शर्मा सभी 29 महानगर पालिकाओं के आयुक्त, पुलिस आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में मतदान होने हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान और मतगणना की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करें, मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं से कर्मचारियों को सभी अवगत कराया जाए और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकानागपुरPuneThane Municipal CorporationAurangabad Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला