लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः शरद और राहुल को छोड़ राज ठाकरे आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे उद्धव, बीएमसी, पुणे और नासिक में गठजोड़ कर लड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 18:01 IST

Maharashtra Municipal Elections 2025: 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और उसके बाद राज्य भर में 336 पंचायत समितियों, 32 जिला परिषदों और 29 नगर निगमों के चुनाव (अभी कार्यक्रम घोषित नहीं) होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी की जानी है। गठबंधन के संकेत देते हुए दोनों भाई एक-दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखा रहे हैं।गठबंधन के पर्याप्त संकेत दिए हैं, जहां दोनों संगठनों का प्रभाव है।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की। उद्धव मध्य मुंबई के दादर स्थित राज के आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे। यह राजनीतिक रूप से अलग रहे चचेरे भाइयों के बीच हुई बैठकों की शृंखला में नवीनतम है। हाल के दिनों में अपनी पार्टियों के बीच सुलह और संभावित गठबंधन के संकेत देते हुए दोनों भाई एक-दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखा रहे हैं।

शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी तक औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन ठाकरे भाइयों ने स्थानीय निकाय चुनावों, विशेष रूप से महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) तथा मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और नासिक के अन्य नगर निकायों के लिए आसन्न गठबंधन के पर्याप्त संकेत दिए हैं, जहां दोनों संगठनों का प्रभाव है।

शिवसेना (उबाठा) के एक नेता ने कहा कि माना जा रहा है कि बैठक के दौरान उद्धव और राज ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपनी पार्टियों के बीच संभावित सीट बंटवारे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की। विपक्ष मतदाता सूची में कथित अनियमितता का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि दोनों ने शिवसेना (उबाठा) की सहयोगी कांग्रेस द्वारा मनसे के साथ गठबंधन करने के कथित विरोध पर भी चर्चा की। शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के साथ विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक है। मनसे ने हालांकि कुछ मुद्दों, विशेषकर महाराष्ट्र में मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर विपक्ष के साथ हाथ मिलाया है।

लेकिन राज ठाकरे के नेतृत्व वाला यह संगठन अभी तक एमवीए का सदस्य नहीं है। इस सप्ताह की शुरुआत में उद्धव और राज ने राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपकर मसौदा मतदाता सूची पर आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा था। महाराष्ट्र में इस समय ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं।

246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और उसके बाद राज्य भर में 336 पंचायत समितियों, 32 जिला परिषदों और 29 नगर निगमों के चुनाव (अभी कार्यक्रम घोषित नहीं) होंगे। स्थानीय निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी की जानी है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रराज ठाकरेउद्धव ठाकरेराहुल गांधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी