लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025ः एकला चलो की तैयारी?, शरदचंद्र पवार और उद्धव ठाकरे को झटका देंगे राहुल गांधी, अपनी खोई हुई जमीन पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 11:36 IST

Maharashtra Municipal Elections 2025: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों, 248 नगर परिषदों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव इस वर्ष के अंत में या अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पार्टी की वापसी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना तलाशना शामिल है। प्रतिद्वंद्वियों और सहयोगियों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है।

Maharashtra Municipal Elections 2025:महाराष्ट्र में इस वर्ष के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि पार्टी राज्य के उन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अकेले चुनाव लड़कर अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल करे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुत तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। कभी राज्य की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस वर्तमान में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के साथ विपक्षी महाविकास अघाडी (एमवीए) का घटक दल है। शिवसेना (उबाठा) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ नजदीकियों ने प्रतिद्वंद्वियों और सहयोगियों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है।

बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं का मानना ​​है कि कांग्रेस को दोतरफा दृष्टिकोण अपनाने पर विचार करना चाहिए, जिसमें पहला अपनी संगठनात्मक ताकत का पता लगाने के लिए स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ना और अगर आवश्यक हो तो चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना तलाशना शामिल है।

महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई का बड़ा वर्ग चाहता है कि कांग्रेस कई नगर निकायों में अकेले चुनाव लड़े और चुनाव के बाद गठबंधन के लिए बातचीत के दरवाजे खुले रखे लेकिन इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि इस मॉडल को मुंबई, नागपुर, पुणे और नासिक जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों सहित नगर निगमों, नगर परिषदों, जिला परिषदों और पंचायत समितियों में अपनाया व दोहराया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों, 248 नगर परिषदों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव इस वर्ष के अंत में या अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले हैं। ये चुनाव 2029 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सबसे बड़ी चुनावी कवायद हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवाजीराव मोघे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का एक साधन है।

उन्होंने कहा, “सभी दलों को लगता है कि उन्हें जमीनी स्तर पर उन कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए अधिकतम सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए, जो विधानसभा और संसद चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।” प्रदेश इकाई का मानना है कि स्थानीय चुनाव केवल निगम या निकाय चुनाव नहीं बल्कि महाराष्ट्र में पार्टी की वापसी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के एक वरिष्ठ नेता ने संपर्क करने पर कहा, “हम अपने गठबंधन सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के साथ चुनाव के बाद गठबंधन से इनकार नहीं कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को पहले अपने दम पर अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने की जरूरत है।” पार्टी का प्रदेश नेतृत्व ग्रामीण और अर्ध-शहरी महाराष्ट्र में खासकर 2017-18 के चुनावों में प्रमुख नगर निगमों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद भाजपा के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित है।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPकांग्रेसराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेशरद पवारउद्धव ठाकरेराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर