लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन, जानिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2020 18:32 IST

84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देएक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।मोदी ने ट्वीट किया, “श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा।

मुंबईःबंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का यहां स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, “श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने गरीबी और लोगों की समस्याओं के उन्मूलन के लिए अथक कार्य किया।” प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ महीने पहले मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम रावजी महाराज का निधन बंजारा समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :मुंबईनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज