लाइव न्यूज़ :

स्थानीय निकाय चुनावः 2 से अधिक बच्चे वाले पिता नहीं लड़ेंगे इलेक्शन, बाप ने 6 साल की बेटी को बाइक पर बैठाया और नहर में फेंक कर मारा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2026 10:42 IST

पुलिस ने बताया कि उसने महाराष्ट्र में आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में दो से अधिक बच्चे होने पर स्थानीय चुनाव लड़ने की पात्रता समाप्त हो जाती है।पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) के साथ रहता है।मौजूदा सरपंच ने उसे अपने एक बच्चे को गोद देने का सुझाव दिया।

नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ में शर्मसार करने वाला मामला आया है। महाराष्ट्र में कानून के अनुसार 3 बच्चे के पिता या माता लोकल चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में शख्स को इलेक्शन लड़ना था और वह 3 बच्चे का पिता था। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इच्छा रखता था। पंचायत चुनाव लड़ने के योग्य होने के लिए अपनी छह वर्षीय बेटी को नहर में फेंककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। महाराष्ट्र में दो से अधिक बच्चे होने पर स्थानीय चुनाव लड़ने की पात्रता समाप्त हो जाती है।

तेलंगाना की सीमा से लगे महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका के केरुड़ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय यह व्यक्ति 29 जनवरी को अपनी बेटी के साथ बाइक पर निजामाबाद जिले की ओर आया और उसे नहर में फेंक दिया। नहर में बच्ची का शव देखकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

निजामाबाद पुलिस आयुक्त पी साई चैतन्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मुखेड़ के कुछ निवासियों ने पुलिस द्वारा प्रसारित बच्ची की तस्वीर देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और पुष्टि की कि मृत बच्ची केरुड़ गांव की ही थी। पुलिस को आगे पता चला कि मृत बच्ची मुखेड में सैलून चलाने वाले एक व्यक्ति की तीन संतानों में से एक थी।

वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि उसने महाराष्ट्र में आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। हालांकि, पंचायत चुनाव लड़ने के लिए कानूनी सीमा दो बच्चों की है, जिसके कारण वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता।

इसलिए मौजूदा सरपंच ने उसे अपने एक बच्चे को गोद देने का सुझाव दिया। उस व्यक्ति ने अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में बदलाव कराने की कोशिश की और इसके लिए पुणे नगर निगम कार्यालय भी गया, लेकिन वह असफल रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फिर अपने एक बच्चे को खत्म करने और उसे लापता घोषित करने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि योजना के तहत आरोपी अपनी बेटी को बाइक पर निजामाबाद ले गया और उसे उनके पैतृक गांव से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक नहर में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी व्यक्ति और सरपंच को गिरफ्तार किया। मामले का पता चलने पर पुलिस ने हत्या, अपहरण और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

टॅग्स :महाराष्ट्रचुनाव आयोगPoliceतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई