लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सभी कोविड संबंधित प्रतिबंध हटे, मास्क पहनना भी हुआ वैकल्पिक, 2 अप्रैल से नियम लागू

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 18:57 IST

गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, नागरिकों के लिए मास्क का उपयोग वैकल्पिक बना दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला महाराष्ट्र में 2 अप्रैल से हट जाएंगे कोविड से जुड़े सारे प्रतिबंध

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लगे कोविड -19 महामारी से संबंधित सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, नागरिकों के लिए मास्क का उपयोग वैकल्पिक बना दिया गया है। हालांकि नए नियम 2 अप्रैल से लागू किए जाएंगे। 

उद्धव सरकार ने पिछले दो वर्षों से लागू महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम को रद्द कर दिया है। आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने इस संबंध में एक ट्वीट साझा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि नए नियम 2 अप्रैल से प्रभावी होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है। बुधवार को वायरस के 119 ताजा मामलों के साथ दो मौतें का आंकड़ा दर्ज किया है। वहीं 138 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में अब 939 सक्रिय मामले हैं। कोरोना महामारी ने राज्य में अपनी पहली दो लहरों में कहर बरपाया था। राज्य ने हाल के दिनों में ताजा ऊंचाई में भारी वृद्धि देखी थी जो कि वायरस के ओमाइक्रोन संस्करण द्वारा संचालित थी।

टीकाकरण की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 14 जिलों के 70 प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगी हुई है। इन आंकड़ों को देखते हुए सरकार अब नागरिकों पर लगाये गए कोरोना प्रतिबंधों में ढील दे रही है। 

कोरोना महामारी को देखते हुए एपिडेमिक एक्ट 1897 के तहत दवाओं के दाम निर्धारित करने और अस्पतालों में तय कीमतों पर इलाज जैसे नियमों को लागू किया गया था। यह नियम आने वाले दिनों में भी लागू रहेंगे। भले ही घटते मामलों को देखकर सरकार ने यह फैसला लिया है, लेकिन साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि यदि मामले भविष्य में बढ़ते हैं तो ये प्रतिबंध पुनः लागू किए जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज