लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर से मुजफ्फरपुर के लिए लेबर स्पेशल रवाना, 1000 मजदूरों को भेजा गया घर

By आनंद शर्मा | Updated: May 6, 2020 18:55 IST

महाराष्ट्र के नागपुर शहर मे 22 वर्षीय मृत युवक की जांच रिपोर्ट में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अजनी पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष खांडेकर ने बताया कि दक्षिण नागपुर के पार्वती नगर का रहने वाला वह युवक पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित था।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों के लिए रेलवे की ओर से लेबर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। ट्रेन से लगभग 1000 मजदूरों को भेजा गया ।

नागपुर: कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम  के लिए  लगाए गए लॉकडाउन से अटके मजदूरों को अपने गांव शहर पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से लेबर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।  इसी कड़ी में मध्य रेलवे नागपुर मंडल की ओर से आज नागपुर से मुजफ्फरपुर के लिए लेबल स्पेशल ट्रेन चलाई गई । इस ट्रेन से लगभग 1000 मजदूरों को भेजा गया ।

इस दौरान पता चला कि इन मजदूरों से टिकट के पैसे लिए गए। स्टेशन पर उनके लिए पानी और भोजन का प्रबंध किया गया। दोपहर करीब 4:30 बजे इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे सुरक्षा बल शासकीय रेलवे पुलिस के जवान जिला अधिकारी कार्यालय के उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर मे 22 वर्षीय मृत युवक की जांच रिपोर्ट में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अजनी पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष खांडेकर ने बताया कि दक्षिण नागपुर के पार्वती नगर का रहने वाला वह युवक पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के लार का नमूना एहतियात के तौर पर लिया गया था। दक्षिण नागपुर में यह कोविड-19 का पहला मामला है शहर में इस संक्रमण से हुई यह तीसरी मौत है। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार शहर में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए जिसके बाद इन मामलों की संख्या 169 पहुंच गई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज