लाइव न्यूज़ :

Kunal Kamra: विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस?, कॉमेडियन कुणाल कामरा पर एक्शन तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2025 16:32 IST

Kunal Kamra: महाराष्ट्र विधान परिषद में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना(उबाठा) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ बुधवार को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देकॉरपोरेट कर्मचारी खुद कॉरपोरेट से ज़्यादा टैक्स दे रहे हैं, जिसे सरकार "देशहित" के लिए कहती है।डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर मज़ाक को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है, जिसके कारण काफी बवाल हुआ है।अंधारे ने उक्त गाने का समर्थन किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो सदन की अवमानना ​​है।

मुंबईः स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए एक नया वीडियो जारी किया है और मंत्री को 'साड़ी वाली दीदी' कहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर मज़ाक को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है, जिसके कारण काफी बवाल हुआ है। नए वीडियो में कामरा ने टैक्स के बारे में बात करते हुए कहा है कि कॉरपोरेट कर्मचारी खुद कॉरपोरेट से ज़्यादा टैक्स दे रहे हैं, जिसे सरकार "देशहित" के लिए कहती है।

 

महाराष्ट्र : स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवीण दारेकर ने महाराष्ट्र विधान परिषद में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना(उबाठा) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ बुधवार को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। विधान परिषद के नेता दारकेकर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘‘कुणाल कामरा ने एक पैरोडी गाना गाया, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियां शामिल थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंधारे ने उक्त गाने का समर्थन किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो सदन की अवमानना ​​है।’’

दारेकर ने आरोप लगाया कि कामरा और अंधारे दोनों ने अपनी टिप्पणियों के जरिये विधायी संस्थाओं की गरिमा का अनादर किया है। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना विधायक रमेश बोरनारे ने अंधारे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया।

पीठासीन अधिकारी संजय केलकर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर नोटिस पर फैसला लेंगे। इस बीच, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष ने बुधवार को सभापति राम शिंदे के खिलाफ अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया और कहा कि उन्हें उच्च सदन में निष्पक्ष व्यवहार का आश्वासन दिया गया है। विधानमंडल के उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने सभापति कार्यालय को एक पत्र सौंपकर 19 मार्च को पेश किए गए अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया।

टॅग्स :कुणाल कामरादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी